{"_id":"574dce2a4f1c1bf551109a22","slug":"information-assistance-strike-fatehabad-data-operator-strike-haryana-heath-depatment-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सूचना सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सूचना सहायक
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 31 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पीएचसी, सीएचसी और सिविल अस्पताल में लगे सूचना सहायक अपनी मांगो को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। एनएचएम इंपलाइ एसोशिएसन ने कहा है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक काम पर नहीं लौटेंगे। इसका सीधा प्रभाव महीने के पहले हफ्ते में स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय को जाने वाली रिपोर्टों पर पड़ेगा।
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे कर्मचारियों का कहना है कि दो मई 2015 को मुख्यमंत्री ने हरियाणा में जन्म एंव मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने का कार्य शुरू किया था। इसका काम सूचना सहायकों को सौंपा गया। जिला रजिस्ट्रार के माध्यम से सूचना सहायकों को कार्य के लिए पांच हजार रुपये अतिरिक्त वेतन बढ़ोतरी की बात की गई थी। इस पर एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई अमल नहीं हुआ। इसके अलावा सूचना सहायकों का वेतन रिवाइज्ड कर 9,900 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया। इसका लाभ उन सूचना सहायकों को मिला, जिसकी ज्वाइनिंग लगभग दो वर्ष पहले की थी।
इससे अधिक वर्षों से कार्यरत सूचना सहायकों को इसका लाभ नहीं दिया गया। दो मार्च 2016 को सूचना सहायक हरियाणा की प्रदेश कमेटी डायरेक्टर से वार्तालाप हुई और उन्होंने 2200 रुपये प्रत्येक सूचना सहायक को देने के लिए एक माह का आश्वासन दिया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 18 अप्रैल और चार मई को महानिदेशक स्वास्थ्य से मिलने का समय मांगा गया, लेकिन समय मिला। जिस कारण हरियाणा के सभी सूचना सहायकों में रोष है।
विज्ञापन
ये काम होगा प्रभावित
-जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन करना
-हेल्थ डिपार्टमेंट को भेजी जाने वाली रिपोर्ट
हरियाणा सरकार 31 मई 2016 तक सूचना सहायकों के वेतन में जन्म एंव मृत्यु प्रमाण पत्र कार्य के बदले पांच हजार रुपये और 2,200 रुपये अतिरिक्त सूचना सहायकों की बढ़ोतरी नहीं करती, तब तक सूचना सहायक काम छोड़कर पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहेंगे।
पवन कुमार, जिला प्रधान सूचना सहायक, एनएचएचम