{"_id":"62d2edec0a210c1b725b2186","slug":"indradev-remained-gracious-for-the-third-day-10-33-mm-of-rain-fatehabad-news-hsr6368488126","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी मेहरबान रहे इंद्रदेव, 10.33 एमएम हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी मेहरबान रहे इंद्रदेव, 10.33 एमएम हुई बारिश
विज्ञापन
टोहाना में बारिश के कारण गिरी मकान की छत।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद/रतिया/टोहाना। सावन का महीना आरंभ होते ही जिले पर इंद्रदेव भी मेहरबान हो गए हैं। सावन महीने के तीसरे दिन भी जिले में जमकर बारिश हुई। जिलाभर में शनिवार को 10.33 एमएम बारिश हुई है। बारिश के कारण टोहाना की बूटा शाह बस्ती में एक मकान की छत गिर गई। वहीं रतिया में बारिश से अनेक क्षेत्रों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
फतेहाबाद क्षेत्र में शनिवार को करीब 20 मिनट तक मुसलाधार बारिश हुई। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी होती रही। शहर में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली ही है, वहीं सावन माह के आरंभ होते ही लगातार तीसरे दिन हुई बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। बारिश से धान की रोपाई का काम तेजी से बढ़ गया है और इस बार धान की रोपाई का काम समय से पहले पूरा होने की संभावना है।
टोहाना में गिरी मकान की छत
टोहाना संवाददाता के अनुसार, लगातार तीसरे दिन हो रही हल्की-हल्की बारिश के चलते आमजन को जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर की बाबा बूटा शाह बस्ती में एक मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा होने से टल गया। मकान की छत गिरने से हजारों रुपये की कीमत का सामान नष्ट हो गया। बाबा बूटा शाह बस्ती निवासी सुनील कुमार ने बताया कि दोपहर के समय करीब 4 बजे उसकी पत्नी, चाची, भाई के बच्चे व उसकी छोटी बच्ची घर में थे। बारिश के चलते छत का हिस्सा गिरने लगा तो वह घर से बाहर भाग आए। उसने बताया कि मकान की छत गिरने से मकान में रखा इन्वर्टर, चार पलंग, गेहूं का ड्रम, पेटी, रसोई के बर्तन, डबल बेड, गैस चूल्हा व एलसीडी टूटकर चूर हो गए।
विज्ञापन
रतिया में जलभराव से परेशान रहे लोग
रतिया संवाददाता के अनुसार, शनिवार को बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। जलभराव के चलते शहर में आमजन पानी निकासी का समय रहते प्रबंध ना करने के चलते नगरपालिका अधिकारियों को कोसते रहे। शनिवार सुबह मौसम बरसाती रहा, लेकिन शाम को तेज बारिश के चलते शहर के भगत सिंह चौक, फतेहाबाद रोड, संजय गांधी चौक सहित शहर में अन्य गलियों में जलभराव हो गया। जिससे आने जाने वाले राहगीरों को अनेकों दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर की सड़कों और गलियों में सीवरेज ओवरफ्लो होने के चलते शहर के गर्ल्स स्कूल को जाने वाली गली, मीना बाजार, भगत सिंह चौक, मढ़ कॉलोनी की गलियों में इतना पानी भर गया की गालियां तालाब नजर आने लगी।
जिले में बारिश का ब्योरा
खंड बारिश
फतेहाबाद 03एमएम
रतिया 13एमएम
टोहाना 01एमएम
भट्टूकलां 19एमएम
भूना 04एमएम
कुलां 20एमएम
जाखल 03एमएम

तिया में बारिश के कारण हुआ भगत सिंह चौक पर जलभराव।- फोटो : Fatehabad