फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Indian Constitution is the supreme law book of India: SDM

भारतीय संविधान भारत का सर्वोच्च विधि ग्रंथ : एसडीएम

Wed, 26 Nov 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 26 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Indian Constitution is the supreme law book of India: SDM
एसडीएम सुरेंद्र सिंह कर्मचारियों को संविधान का पालन करवाने की शपथ दिलवाते हुए। 
रतिया। उपमंडल स्तर पर संविधान के 76 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन

एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम में संविधान के रचनाकार डॉ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान न केवल भारत को एक सशक्त लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाता है, बल्कि यह भारत के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार देने वाला संविधान है। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस का उद्देश्य देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। 26 नवंबर का दिन देश में राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। एसडीएम ने भारतीय संविधान के महत्व पर संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान भारत का सर्वोच्च विधि ग्रंथ है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी शशिप्रकाश, प्रिंसिपल नन्द किशोर, कुलदीप सिंह सहित स्कूली स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed