फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   increasingly hot weather

Fatehabad News: लगातार बढ़ रही गर्मी से बढ़ी गमछों की मांग, जगह-जगह पानी की छबील लगा रहे शहरवासी

Sat, 25 May 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 25 May 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
increasingly hot weather
फतेहाबाद। जिले में लगातार दिनों दिन गर्म होते मौसम व गर्म हवाओं के चलने के कारण आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। दिन के बाद अब रात में भी लोगों को चैन नहीं मिल पा रहा है। भीषण गर्मी के चलते घर से निकलने से लोग कतराते हैं। कामकाजी लोगों को मजबूरी में निकलना पड़ता है। हर दिन भीषण गर्मी के बीच बिजली निगम की मनमानी के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही हैं। शहरवासी भी जगह-जगह पानी की छबील लगा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में गर्माहट के कारण हर तबके के लोग परेशान हैं। गांवों से लेकर शहर तक हर इलाके के लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। जिले के किसान रामस्वरूप, विनोद, वीर सिंह, रामकुमार और सुखविंद्र सिंह आदि ने बताया कि तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण फसलों की कई बार सिंचाई करनी पड़ रही है। वहीं, पशुओं के लिए चारे का संकट छा गया है। शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर कई सामाजिक संगठनों के लोग राहगीरों के लिए मीठे पानी और शरबत की छबील लगा रहे हैं।
विज्ञापन


केसरिया व सफेद सूती गमछे की मांग ज्यादा
आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग ही गर्मी में सिर पर गमछा बांधे मिलते थे, लेकिन अब शहर के युवाओं में भी गमछे का क्रेज बढ़ा है। गर्मी में गमछे की मांग बढ़ने लगी है। बाजार में हर प्रकार के सूती गमछे उपलब्ध हैं। युवाओं की पसंद सफेद और केसरिया गमछा बने हुए हैं। बाजार में सूती गमछा 90 से 150 रुपये में बिक रहा है। चार मरला कॉलोनी स्थित दुकान से गमछा खरीद रहे ग्राहकों सुनील कुमार व दीपक ने बताया कि गर्मी में सिर पर गमछा डालने से धूप व लू आदि नहीं लगती। दुकानदार जीतू ने बताया कि वैसे तो जून के अंतिम सप्ताह से गमछा की मांग बढ़ती थी, लेकिन इस बार 15 मई से गमछा की मांग पिछले साल की अपेक्षा 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है। केसरिया व सफेद सूती गमछे की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 मई तक खुश्क व गर्म रहेगा मौसम
राज्य में मौसम आम तौर पर 29 मई तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। दिन के समय गर्म पश्चिमी हवाएं अर्थात लू चलेंगी। तापमान बढ़ने से बीच बीच में हल्के बादल तथा धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं। -डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed