{"_id":"6988cf7b389f068b1808ac84","slug":"increased-demand-for-mileage-bikes-and-stylish-skirts-among-youth-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-148294-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: युवाओं में माइलेज बाइक्स और स्टाइलिश स्कूर्ट्स की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: युवाओं में माइलेज बाइक्स और स्टाइलिश स्कूर्ट्स की बढ़ी मांग
Sun, 08 Feb 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
शहर की देवीलाल मार्केट में बिक्री के लिए आए दोपहिया वाहन। संवाद
फतेहाबाद। शहर की देवीलाल मार्केट में रविवार को लगने वाले साप्ताहिक मेले में फिर से तेजी आई है। ठंड का मौसम जाने से व गर्मी के आने की आहट के साथ ही दोपहिया वाहनों के बाजार में उछाल देखा जा रहा है, इससे स्थानीय व्यापारी मुनाफे की उम्मीद जता रहे हैं। ग्राहक पुराने दोपहिया वाहनों की खरीदारी करने व बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान 400 के करीब दोपहिया वाहन बिक्री के लिए पहुंचे।
फरवरी की शुरुआत और तापमान में हल्की वृद्धि के साथ ही लोगों ने आवाजाही के लिए दुपहिया वाहनों को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है। व्यापारी आशीष, अनूप, सुभाष और मांगेराम आदि के अनुसार, सर्दियों में गिरावट के बाद अब स्कूटी और बाइक की मांग में 15 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। विशेषकर मध्यम वर्गीय परिवारों और युवाओं में माइलेज वाली बाइक्स और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूर्ट्स का क्रेज बढ़ा है।
-- -
साप्ताहिक मेले में पहुंचे 400 के करीब वाहन
देवीलाल मार्केट में लगने वाला यह साप्ताहिक मेला न केवल शहर बल्कि आसपास के गांवों के खरीदारों के लिए भी मुख्य केंद्र बन गया है। इस रविवार को मेले में सुबह से ही ग्राहक आने शुरू हो जाते हैं। मेले में बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक तक के विकल्प मौजूद हैं। कई स्थानीय डीलर्स मौके पर ही आसान किस्तों और न्यूनतम कागजी कार्रवाई के साथ लोन की सुविधा दे रहे हैं। इससे ग्राहक कम राशि में भी दोपहिया वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। वहीं पुराने वाहन को बदलकर नया लेने की सुविधा ने भी ग्राहकों को आकर्षित किया है।
विज्ञापन
-- -
व्यापारियों में उत्साह
मार्केट एसोसिएशन के सदस्य रामप्रसाद, गगन, छोटू राम और राजू आदि का कहना है कि गर्मियों का सीजन व्यापारियों के लिए काफी अच्छा होता है। पिछले कुछ सालों की तुलना में इस बार कारोबार में बेहतर वृद्धि की उम्मीद है। ऑटोमोबाइल व्यापारी प्रदीप ने बताया कि खेती की कटाई का सीजन करीब होने और शादियों के आगामी मुहूर्त के कारण भी लोग नए वाहनों की बुकिंग करा रहे हैं। वहीं ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच लोग अब इलेक्ट्रिक दोपहिया और अधिक औसत देने वाली बाइक्स की ओर रुख कर रहे हैं।