{"_id":"64fb5c09bf6474c8aa0441a4","slug":"increase-in-power-cuts-due-to-increase-in-heat-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-5131-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गर्मी बढ़ने से बिजली के कटों में हुई बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गर्मी बढ़ने से बिजली के कटों में हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन
फतेहाबाद। इन दिनों तापमान 38 डिग्री के आसपास चल रहा है और उमस ने लोगों का बुरा हाल किया हुआ है। तापमान में बढ़ोतरी के चलते बिजली की मांग बढ़ गई है, जिस कारण लगातार कट भी लग रहे हैं। शहर के शक्ति नगर इलाके में वीरवार रात को लगातार कट लगते रहे, जिस कारण लोग काफी परेशान रहे। यहां पर दो-दो घंटे तक कट लगे।
शुक्रवार को फतेहाबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम में आद्रर्ता का पैमाना 56 फीसदी रहा, जिस कारण लोगों को चिपचिपाहट भरी गर्मी से जूझना पड़ा। मोटरसाइकिलों पर चल रहे लोग भी पसीने से तरबतर दिखाई दिए। पैदल यात्रियों व बस स्टैंड पर खड़े लोगों को भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। वहीं वीरवार रात को लोड अधिक बढ़ने के चलते शक्ति नगर इलाके में तो बार-बार बिजली के कट लगते रहे। शक्ति नगर निवासी राजेंद्र, हरबंस ने बताया कि रात को बार-बार बिजली जा रही थी और दो-दो घंटे तक बिजली के कट लग रहे थे, जिस कारण उनको सारी रात परेशानी सहनी पड़ी। अधिक गर्मी के कारण सबसे अधिक बुरा हाल छोटे बच्चों का था। रात को नौबत यह थी कि उनको पंखा झलना पड़ा। वहीं शुक्रवार सुबह जीटी रोड पर भी दो घंटे तक बिजली का कट लगा रहा।
कोट
लोड बढ़ने के कारण कई स्थानों पर रात को फॉल्ट आया था। जिसे ठीक करने में समय लगा है। बिजली निगम के कर्मचारी रातभर फॉल्ट दूर करने में लगे रहे।
-मानिक, एसडीओ, बिजली निगम फतेहाबाद।