फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In two years, 35 thousand tons of garbage accumulated at the dumping point, not disposed of, the city council took a new two acres of land on contract, a garbage processing plant would be set up.

Fatehabad News: दो साल में डंपिंग प्वाइंट पर जमा हुआ 35 हजार टन कचरा, नहीं हुआ निस्तारण, नगर परिषद ने ठेके पर ली नई दो एकड़ जगह, लगेगा कचरा प्रोसेसिंग प्लांट

Thu, 31 Aug 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 31 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
In two years, 35 thousand tons of garbage accumulated at the dumping point, not disposed of, the city council took a new two acres of land on contract, a garbage processing plant would be set up.
मुकेश खुराना
विज्ञापन

फतेहाबाद। नगर परिषद ने बीघड़ रोड पर बने मुख्य कचरा संग्रह स्थल पर दो साल में 35 हजार टन कचरा डालने के साथ भरने का दावा किया है। नगर परिषद ने कचरा संग्रह स्थल के पास दो एकड़ जमीन ठेके पर ली है। ये जमीन 1 लाख 76 हजार रुपये वार्षिक ठेके पर ली गई है। अब नई जमीन पर नगर परिषद कचरा प्रोसेसिंग प्लांट लगाएगा।
डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी को 12 सितंबर तक कचरा प्रोसेसिंग प्लांट शुरू करने के निर्देश दिए गए है। एजेंसी इस प्लांट में गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करेगी। इसके अलावा कचरे में से प्लास्टिक, कागज, लोहा समेत अन्य सामान को अलग-अलग करना होगा।
विज्ञापन

फिलहाल एजेंसी खुद की जगह पर ही गीले-सूखे कचरे को अलग करके डंपिंग प्वाइंट पर पहुंचा रही है। इसको लेकर जिला नगर आयुक्त संजय बिश्रोई भी आपत्ति जता चुके हैं। एजेंसी ने नगर परिषद से अलग से जगह मांगी थी। इसी के चलते नगर परिषद ने अब ठेके पर दो एकड़ जगह ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सात साल में 47 हजार टन तो दो साल में जमा हुआ 35 हजार टन कचरा
नगर परिषद की बीघड़ रोड पर साढ़े तीन एकड़ जगह है। यहां पर नगर परिषद ने मुख्य कचरा संग्रह स्थल बना रखा है। नगर परिषद ने वर्ष 2014 से लेकर 2021 तक जमा हुए कचरे का निस्तारण करवाया। एजेंसी ने सात साल में जमा हुए 47 हजार टन कचरे का निस्तारण किया था। इसके बाद मात्र दो साल में ही 35 हजार टन कचरा डंपिंग साइट पर भरने का दावा किया जा रहा है। वहीं विशेषज्ञों की माने तो डंपिंग साइट पर कचरा कम है जबकि व्यवस्थित तरीके से न डालने के कारण दिखाया ज्यादा जा रहा है।
-------
कचरा निस्तारण के लिए नगर परिषद ने लगाया टेंडर
नगर परिषद ने साढ़े तीन एकड़ जगह में जमा हुए कचरे के निस्तारण को लेकर टेंडर लगाया है। ये टेंडर एक सितंबर को खोला जाएगा। एजेंसी यहां जमा कचरे का निस्तारण करके जगह को खाली करेगी।

------
ये है शहर की स्थिति
शहर की कुल जनसंख्या - 90 हजार
कुल वार्ड - 27
रोजाना निकल रहा कचरा - 35 से 40 टन कचरा
-------
नगर परिषद ने कचरा प्रोसेसिंग प्लांट के लिए दो एकड़ जगह ली है। डोर टू डोर एजेंसी 12 सितंबर तक काम शुरू कर देगी। पहले की जगह पर एकत्रित हुए कचरे के निस्तारण को लेकर टेंडर लगाया जा चुका है।
- मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed