फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In Tohana, the independent candidate accused the husband of the female candidate of tarnishing the image

टोहाना में निर्दलीय प्रत्याशी ने महिला उम्मीदवार के पति पर लगाया छवि खराब करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
In Tohana, the independent candidate accused the husband of the female candidate of tarnishing the image
टोहाना। नगर परिषद चेयरमैन पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी विकास खोबड़ा ने महिला उम्मीदवार सपना धमीजा के पति पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाकर चुनाव ऑब्जर्वर से बात की। इसके बाद नगर परिषद सचिव महावीर सिंह को आरओ के नाम शिकायत दी है।
विज्ञापन

रविवार को नगर परिषद पहुंचकर विकास खोबड़ा ने चुनाव पर्यवेक्षक आईएएस वजीर सिंह, नगर परिषद सचिव महाबीर सिंह व एआरओ नरेंद्र सिंह के समक्ष अपनी शिकायत रखी है। रिटर्निंग अधिकारी के नाम दी शिकायत में विकास खोबड़ा ने बताया कि 9 जून को वह अपने चुनाव प्रचार के लिए मार्केट गया हुआ था। जब वह निर्दलीय प्रत्याशी सपना धमीजा के कार्यालय के बाहर पहुंचा तो उनके पति हैप्पी धमीजा ने रोककर पानी पीने के लिए बुलाया। सामाजिक व्यक्ति होने के नाते वह उनके कार्यालय में गया, जहां सपना के पति ने जबरन खाना भी परोस दिया और उसकी फोटो लेकर समाचार पत्र में प्रकाशित करवा दी। इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है और उनका चुनाव प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

चेयरमैन पद के प्रत्याशी ने हमारे खिलाफ शिकायत दी है, जिसका उनसे कोई लेना देना नहीं है। मेरे पति ने उक्त प्रत्याशी को सिर्फ शिष्टाचार के नाते खाना खिलाया था। उस दौरान किसी ने कोई फोटो ली है, तो उस बारे में फोटो लेने वाले से पूछा जाए। हमारा परिवार ऐसी ओच्छी बातों में विश्वास नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सपना धमीजा, निर्दलीय उम्मीदवार
चेयरमैन प्रत्याशी विकास खोबड़ा द्वारा चुनाव पर्यवेक्षक व हमें अपनी शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है। जो उचित कार्रवाई बनेगी, वह की जाएगी।
-नरेंद्र सिंह, सहायक रिटर्निंग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed