फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In the Wardbandi survey, the population of the city was found to be 90279, new wards will be decided on 21 in Panchkula

वार्डबंदी सर्वे में शहर की जनसंख्या मिली 90279, पंचकूला में 21 को तय होंगे नए वार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
In the Wardbandi survey, the population of the city was found to be 90279, new wards will be decided on 21 in Panchkula
फतेहाबाद शहर का दृश्य। - फोटो : Fatehabad
शहर की वार्डबंदी सर्वे का काम पूरा हो गया है। सर्वे के दौरान शहर की जनसंख्या का आंकड़ा 90 हजार 279 सामने आया है। शहर में जनरल श्रेणी के लोगों की जनसंख्या 47 हजार 417 है। शहर की सीमा बढ़ने के बाद जनसंख्या करीब 10 हजार बढ़ी है। वार्डबंदी सर्वे पूरा होने के बाद नगर परिषद अब वार्ड तय करेगा।
विज्ञापन

इसको लेकर नगर निकाय निदेशक कार्यालय में 21 सितंबर को बैठक होने जा रही है। इस पर वार्डबंदी के प्रस्ताव पर विचार करके फैसला लिया जाएगा। बैठक में तय किए जाएंगे कि शहर में वार्डों की संख्या कितनी होगी। इस बैठक में शहर के पांच निर्वतमान पार्षदों को बुलाया गया है। अधिकारियों की मानें तो शहर में वार्डों की संख्या 27 तक होने की उम्मीद है। फिलहाल शहर में 25 वार्ड है जो कि नई वार्डबंदी के बाद 27 तक हो जाएंगे।
विज्ञापन

ये आंकड़ा आया सामने
कुल जनसंख्या : 90279
सामान्य : 47417
अनुसूचित जाति : 19737
बीसी : 23125
बैठक में ये निर्वतमान पार्षद होंगे शामिल
श्वेता टुटेजा
राजेश जांगड़ा
राजेश खटक
अनिल गर्ग
राकेश गंभीर
नप की बढ़ाई गई है सीमा
नगर परिषद की हाल ही में सीमा बढ़ी है। ग्राम पंचायत में शामिल हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आजाद नगर को नगर परिषद में शामिल किया गया है। अब इन कॉलोनियों को वार्ड में शामिल करने के लिए नगर परिषद ने सर्वे करवाया था। सर्वे में जनसंख्या की गणना करवाई गई। इसमें ये आंकड़ा लिया गया है कि सामान श्रेणी, एससी श्रेणी और बीसी श्रेणी के लोगों की जनसंख्या कितनी है। अब इसी आधार पर नगर परिषद शहर में वार्ड की संख्या तय करेगा। इसके अलावा निदेशक कार्यालय में बैठक के दौरान नप सीमा के नक्शे पर भी मंथन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शहर की सीमा बढ़ने के बाद वार्डबंदी को लेकर एजेंसी ने सर्वे किया है। वार्ड तय करने के लिए 21 को पंचकूला में बैठक है। इस बैठक में वार्ड तय किए जाएंगे, किस वार्ड में कितनी जनसंख्या रहेगी।
-ऋषिकेश वर्मा, ईओ नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed