फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In the three day long camp, children stayed away from electric gadgets and packaged food

Fatehabad News: तीन दिन चले शिविर में बच्चे इलेक्ट्रिक गैजेट्स और बाहर के खाने से रहें दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
In the three day long camp, children stayed away from electric gadgets and packaged food
भाविप के गुरूकुमल में बाल संस्कार शिविर में प्रतियोगिता में भाग लेते हुए बच्चेस्त्रोत आयोजक
फतेहाबाद। हिसार रोड स्थित गुरुकुल में बाल संस्कार शिविर समारोह संपन्न हो गया। बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, पोस्टर मेकिंग, जूडो-कराटे, रस्सी जंप, निबंध, भाषण प्रतियोगिताओं के जरिये अपनी प्रतिभा दिखाई और शिविर के अपने अनुभवों को भी साझा किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह कृष्ण लांदड़ी, सह जिला कार्यवाह मोहन ने बच्चों का पथप्रदर्शन किया। भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने बच्चों को जानकारियां उपलब्ध करवाई। प्रांतीय महासचिव दीपक शर्मा ने भारत को जानो प्रतियोगिता का संचालन किया। इससे पूर्व बाल संस्कार शिविर की प्रकल्प प्रमुख सोनिया अरोड़ा ने बच्चों को शिविर का महत्व और इससे अर्जित अनुभव से होने फायदों के बारे में बताया।
विज्ञापन

शिविर के अंतिम दिन की शुरूआत बच्चों ने योग साधना से की। योग प्रशिक्षक अंबिका पांटा एवं उनके साथ आयुष विभाग की वर्षा वर्मा ने छात्र और छात्राओं को गुरुकुल परिसर और बाल वाटिका स्कूल के परिसर में अलग-अलग योग सिखाया। बाल वाटिका स्कूल परिसर में स्थित स्विमिंग पूल में भी बच्चों ने कोच राम गौतम के सरंक्षण में तैराकी सीखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संयोजक संस्कार केके अरोड़ा ने शिविर गीत के जरिये बच्चों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने का काम किया। इस दौरान सुशील आहुजा, लवलीन सरदाना, सुनैना गुप्ता, विनीता मक्कड़, संगीता मखीजा, ज्योति नागपाल, शेफाली, नीलम मेहता, आहुजा, रितु प्रजापति आदि मौजूद रहे।

-
ये रहा परिणाम
प्रकल्प प्रमुख सोनिया अरोड़ा ने बताया कि आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में अवनि ने प्रथम, परिधि ने दूसरा, दिव्या, दीपिका और भवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग में रोहित प्रथम, अरनव द्वितीय एवं मुकुंद तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार ग्राउंड में हुई गतिविधियों और खेल प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की आरजू, लेखराज स्कूल की यशप्रीत, एवं आदर्श पब्लिक स्कूल दरियापुर की मनप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन प्रतियोगिताओं के छात्र वर्ग में जान वेस्ले स्कूल के कनिष्क ने प्रथम, आर्यभट्ट स्कूल के लक्ष्य दूसरे और आलिव स्कूल के हैरी तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह डायरी में अनुभव लिखने की प्रतियोगिता में लेखराज स्कूल की वंशिका एवं पल्लवी ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया जबकि आर्यभट्ट स्कूल की परीना बिश्नोई ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि छात्र वर्ग में आर्यभट्ट स्कूल के अनुज, डीएवी स्कूल के ईश, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के हितेश ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed