फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In the third phase of Rapid Fever Survey, 1981 fever victims were found, survey claims in 1.14 lakh houses

Fatehabad News: रेपिड फीवर सर्वे के तीसरे चरण में 1981 बुखार पीड़ित मिले, 1.14 लाख घरों में सर्वे का दावा

Tue, 13 Jun 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 13 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
In the third phase of Rapid Fever Survey, 1981 fever victims were found, survey claims in 1.14 lakh houses
फतेहाबाद में मलेरिया को लेकर सर्वे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग जिले को मलेरिया मुक्त करने के लिए माह के पहले 10 दिन रेपिड फीवर सर्वे करवा रहा है। सर्वे के तीसरे चरण में जिले में 1981 मरीज बुखार पीड़ित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 114251 घरों में सर्वे का दावा किया है। सर्वे के दौरान विभाग की टीमों ने बुखार पीड़ितों की स्लाइड बनाई लेकिन जांच के दौरान मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

सर्वे के दौरान टीमों को 92 जगह पर लारवा मिला है जिसे नष्ट किया गया और मकान मालिकों को नोटिस दिया गया है। हालांकि पिछले दो चरणों के सर्वे के मुकाबले इस बार बुखार पीड़ित कम मिले हैं। अप्रैल माह में सर्वे के दौरान 2062 और मई माह में सर्वे के दौरान 2185 बुखार पीड़ित मिले थे।
विज्ञापन


जिले में पिछले सालों में डेंगू और मलेरिया के मिल चुके मरीज
वर्ष डेंगू के मरीज मिले मलेरिया मरीज मिले
2015 189 992
2016 38 368
2017 419 107
2018 56 2
2019 29 5
2020 35 4
2021 993 2
2022 154 0
2023 0 0

मलेरिया के ये हैं लक्षण :
- तेज बुखार होना
- सर्दी व कंपन
- सिर दर्द व उल्टियां होना

मच्छर के काटने से खुद को ऐसे बचाएं :
मलेरिया व मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए खासकर गर्भवती महिला और बच्चों को मच्छरदानी या मच्छरजनक क्रीम का प्रयोग करना चाहिएं। घर के दरवाजों व खिड़कियों पर जाली का इस्तेमाल करें। कीटनाशक छिड़काव के बाद कम से कम तीन महीने तक रंग-रोगन न करवाएं। पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले को मलेरिया और डेंगू मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग रेपिड फीवर सर्वे करवा रहा है। इस सर्वे के दौरान 10 दिन में 92 घरों में लारवा मिला है जिसे नष्ट किया है। लोगों से भी अपील है कि अपने घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed