फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In the state of food and drink, people suffer from anemia and malnutrition, youth suffer from sugar and BP.

Fatehabad News: खान-पान के प्रदेश में लोग एनीमिया और कुपोषण का शिकार, युवाओं को शुगर-बीपी

Fri, 06 Sep 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 06 Sep 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
In the state of food and drink, people suffer from anemia and malnutrition, youth suffer from sugar and BP.
फतेहाबाद। दूध-दही के खानपान के प्रदेश में लोग एनीमिया और कुपोषण का शिकार हो रहे है। इसमें खासतौर पर महिलाएं और बच्चे शामिल है। ये ही नहीं युवा भी शुगर और बीपी की चपेट में है। निरोगी हरियाणा अभियान को लेकर स्क्रीनिंग के दौरान ये सामने आया है।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग 2.85 लाख लोगों की स्क्रीनिंग कर चुका है। इससे में सबसे ज्यादा लोग एनीमिया के शिकार मिले हैं। इसके अलावा तीन हजार से ज्यादा लोगों में शुगर और चार हजार से ज्यादा लोगों में उच्च रक्तचाप की दिक्कत मिली है। डॉक्टरों का कहना है कि गलत खानपान और व्यायाम न करने के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में निरोगी हरियाणा अभियान के तहत 6.49 लाख लोगों की स्क्रीनिंग होनी है। जिनमें से अब तक 2.85 लाख लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। इनके 13 लाख 40 हजार अलग-अलग टेस्ट हुए है। ये अभियान वर्ष 2022 में नवंबर माह में शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान ये मिले रोगी
जिले में निरोगी हरियाणा के तहत स्क्रीनिंग में शामिल लाभार्थी - 2,85,557
एनीमिया ग्रस्त मिले - 4,996
कुपोषित मिले - 211
टीबी ग्रस्त मिले - 42
कैंसर की पुष्टि - 20
शुगर ग्रस्त मिले - 3,240
बीपी ग्रस्त मिले - 4,295
गंभीर मरीजों को कर रहे रेफर
स्क्रीनिंग के दौरान विभाग मरीजों का डाटा पोर्टल पर दर्ज कर रहा है। डॉक्टर कभी भी मरीज की रिपोर्ट पोर्टल पर देख सकते हैं। जांच के दौरान गंभीर मिलने वाले मरीजों को अग्रोहा मेडिकल रेफर किया जा रहा है। स्क्रीनिंग के दौरान 20 लोगों में कैंसर की पुष्टि हुई है।

-
स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी है। जिले में 2.85 लाख लाभार्थियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। लोग सबसे ज्यादा बीपी-शुगर और एनीमिया ग्रस्त मिल रहे हैं। मरीजों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा जा रहा है।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed