फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In the second phase of rapid fever survey, 2185 fever victims were found, larvae found in 45 houses

Fatehabad News: रैपिड फीवर सर्वे के दूसरे चरण में 2185 बुखार पीड़ित मिले, 45 घरों में मिला लारवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
In the second phase of rapid fever survey, 2185 fever victims were found, larvae found in 45 houses
फतेहाबाद में रेपिड फीवर सर्वे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
फतेहाबाद। जिले को मलेरिया मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 दिन तक रैपिड फीवर सर्वे करवा गया। दूसरे चरण के सर्वे में जिले में 2185 मरीज बुखार पीड़ित मिले है। स्वास्थ्य विभाग ने बुखार पीड़ितों की स्लाइड बनाई लेकिन जांच के दौरान मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि सर्वे के दौरान लारवा मिलने पर 45 घरों के मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इस बार सर्वे के दौरान पिछले माह से ज्यादा बुखार पीड़ित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक एक माई से लेकर 10 मई तक रैपिड फीवर सर्वे किया गया। इस सर्वे के दौरान 120338 घरों में जांच की गई। जांच के दौरान 2185 घरों में बुखार पीड़ित मरीज मिले।
विज्ञापन

जिले में पिछले सालों में डेंगू और मलेरिया के मिल चुके मरीज
वर्ष डेंगू मरीज मिले मलेरिया मरीज मिले
2015 189 992
2016 38 368
2017 419 107
2018 56 2
2019 29 5
2020 35 4
2021 993 2
2022 154 0
2023 0 0
मलेरिया के ये हैं लक्षण
तेज बुखार होना
सर्दी व कंपन
सिर दर्द व उल्टियां होना

मच्छर के काटने से खुद को ऐसे बचाएं
मलेरिया व मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए खासकर गर्भवती महिला और बच्चों को मच्छरदानी या मच्छरजनक क्रीम का प्रयोग करना चाहिए। घर के दरवाजे व खिड़कियों पर जाली का इस्तेमाल करें। कीटनाशक छिड़काव के बाद कम से कम तीन महीने तक रंग-रोगन न करवाएं। पूरी बाजू के कपड़े पहने।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले को मलेरिया मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक मई से लेकर 10 मई तक रेपिड फीवर सर्वे करवाया गया। इस सर्वे के दौरान जिले में 2185 फीवर केस मिले है। इनकी स्लाइड बनाकर मलेरिया जांच की गई लेकिन पुष्टि नहीं हुई है। 40 घरों में लारवा मिला है। जहां लारवा मिला है उन घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया है।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed