फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In the month of April itself, the heat showed a severe form, the mercury reached 41

Fatehabad News: अप्रैल माह में ही गर्मी ने दिखाया प्रचंड रूप, पारा 41 तक पहुंचा

Sun, 16 Apr 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 16 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
In the month of April itself, the heat showed a severe form, the mercury reached 41
फतेहाबाद में भीषण गर्मी से बचने के लिए दुपट्टे का सहारा लेती छात्राएं।
फतेहाबाद। अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी ने प्रचंड रूप ले लिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अब तो गर्मी असहनीय होती जा रही है। अभी से ही एसी का प्रयोग होने से बिजली की डिमांड भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 अप्रैल से मौसम में बदलाव के आसार हैं।
विज्ञापन

शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिनभर तपत बनी रही और लोग परेशान नजर आए। अमूमन मई से गर्मी का प्रकोप देखने को मिलता है, लेकिन इस बार तो अप्रैल में ही गर्मी ने भीषण रूप दिखाना शुरू कर दिया। 18 किलोमीटर की रफ्तार से चली गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। शाम होने के साथ तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। हवा की रफ्तार स्थिर रहने से लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिली। स्कूल व कॉलेजों में जाने वाले बच्चे भी गर्मी के कारण परेशान दिखे।
विज्ञापन

शीतल पेय की बढ़ी मांग
गर्मी से राहत पाने के लिए शीतल पेय की मांग बढ़ गई है। गन्ने के जूस, कुल्फी और मौसमी फलों के जूस की रेहड़ियों पर भीड़ बढ़ रही है। इसके अलावा मुंह ढकने के लिए गमछों की बिक्री भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी बोले
17 अप्रैल तक मौसम खुश्क रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 16-17 अप्रैल को बीच-बीच में हल्के बादल तथा सतही हवाएं चलेंगी। एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 18 अप्रैल रात्रि से मौसम में बदलाव होगा। 19-20 अप्रैल को हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed