फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In the last 11 days, cases of crop residue burning have increased six-fold in the district, AQI has reached 370

Fatehabad News: जिले में पिछले 11 दिनों में फसल अवशेष जलाने के मामले 6 गुना बढ़े, एक्यूआई पहुंचा 370

Tue, 11 Nov 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 11 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
In the last 11 days, cases of crop residue burning have increased six-fold in the district, AQI has reached 370
कुलां क्षेत्र के खेतों में फसल अवशेष में लगाई गई आग। संवाद
फतेहाबाद। जिले में इन दिनों फसल अवशेष जलाने के मामलों में तेजी आई है। इसके असर यह हुआ कि मंगलवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम 4 बजे 370 दर्ज किया गया। यह स्तर स्वास्थ्य के लिए बहुत ही गंभीर है।
विज्ञापन

जिले में अब कि फसल अवशेष जलाने के बारे में कृषि विभाग को हरसेक की ओर से 72 लोकेशन प्राप्त हुई है, जिसमें से 46 किसानों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पिछले 11 दिनों में विभाग को 62 स्थानों पर फसल अवशेष जलाने की लोकेशन प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

जिले में इस बार धान की कटाई शुरुआती चरण में अक्तूबर माह तक मात्र 10 स्थानों पर फसल अवशेष जलाने की लोकेशन प्राप्त हुई थी। लेकिन अब पिछले दिनों में यह आंकड़ा 72 तक पहुंच गया है। जिले में पिछले 11 दिनों में 6 गुना केस बढ़ गए हैं। इसको लेकर कृषि एवं कल्याण विभाग की ओर से 49 किसानों पर एफआईआर दर्ज कर 1 लाख 20 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कटाई शुरू होने के समय सरकार व कृषि विभाग का पराली प्रबंधन में काफी सहयोग दिखाई दे रहा था, लेकिन अब गेहूं की बिजाई का समय शुरू होने के बाद किसानों ने फसल अवशेष जलाने शुरू कर दिए हैं। इससे 9 नवंबर को जिले में 19 स्थानों पर फसल अवशेष जलाएं गए थे। जबकि मंगलवार को 9 स्थानों फसल अवशेष जलाएं गए हैं। जबकि फसल अवशेष जलने से राेकने के लिए कृषि विभाग के सभी कर्मचारी पेट्रोलिंग में जुटे हैं।

---
:: फसल अवशेष जलाने से रोकने व पराली प्रबंधन करने के बारे में किसानों को खेतों में जाकर जागरूक करने के साथ-साथ पराली प्रबंधन के लिए कृषि यंत्र उपलब्ध करवाएं गए हैं। किसानों से अपील है कि वे सरकार का पराली प्रबंधन में सहयोग करें।
-डॉ. राजेश सिहाग, उपनिदेशक, कृषि एवं कल्याण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed