{"_id":"69fe2c8b9251a2693c00e521","slug":"in-the-investigation-of-cm-flying-in-himmatpura-pacs-stock-worth-rs-2-lakh-was-found-missing-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-153505-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हिम्मतपुरा पैक्स में सीएम फ्लाइंग की जांच में मिला दो लाख का स्टॉक गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हिम्मतपुरा पैक्स में सीएम फ्लाइंग की जांच में मिला दो लाख का स्टॉक गायब
Sat, 09 May 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 09 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
टोहाना। सीएम फ्लाइंग टीम ने दी हिम्मतपुरा बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड में छापा मारा और स्टॉक कम होने का खुलासा किया है। टीम इंचार्ज जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में करीब 11 घंटे की जांच में लगभग दो लाख रुपये का स्टॉक कम होने की जानकारी सामने आई है।
जांच में कृषि विभाग से एसडीओ मुकेश महला, विकास अधिकारी सुरेश कुमार व इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने मौके पर स्टॉक मिलान किया। जांच में सूक्ष्म खाद, दवाइयों समेत करीब 20 तरह की आइटम कम मिलीं। इनकी कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है। विकास अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पैक्स प्रबंधक बलजिंदर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर रिकवरी के आदेश दिए जाएंगे। विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
गौरतलब है कि 23 अप्रैल को विकास अधिकारी सुरेश कुमार के निरीक्षण में प्रबंधक गैरहाजिर मिला था। कन्हड़ी, हिम्मतपुरा व नथुवाल बिक्री केंद्रों पर यूरिया के 2186 व डीएपी के 1070 बैग कम मिले थे, जिनकी कीमत 20.27 लाख रुपये थी। महाप्रबंधक छैलू राम के निर्देश पर प्रबंधक ने 24 व 27 अप्रैल को कार्यालय में पहुंचकर लिखित में स्टॉक कम होने की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
प्रबंधक ने 5 मई तक 20.27 लाख रुपये जमा कराने का भरोसा दिया था। तीन दिन बाद दोबारा जांच में फिर कमी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। इस बारे में गांव कन्हड़ी की दर्शना देवी ने भी सीएम नायब सैनी व जिला उपायुक्त को शिकायत भेजकर गड़बड़ी के आरोप लगाए थे।