फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In the census, Fatehabad city is leading, Ratia tehsil is lagging, 81 percent work completed in the district, so far 34,586 houses and 93,032 population recorded in the city

Fatehabad News: जनगणना में फतेहाबाद शहर सबसे आगे, रतिया तहसील पिछड़ी, जिले में 81 फीसदी काम पूरा, शहर में अब तक 34,586 घर और 93,032 जनसंख्या दर्ज

Mon, 18 May 2026 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 18 May 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
In the census, Fatehabad city is leading, Ratia tehsil is lagging, 81 percent work completed in the district, so far 34,586 houses and 93,032 population recorded in the city
फतेहाबाद। जिले में एक मई से शुरू हुआ घर-घर जनगणना (सर्वे) का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक पूरे जिले में औसतन 81 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस अभियान में फतेहाबाद शहर 98 फीसदी काम समेटकर जिले में सबसे आगे रहा है जबकि रतिया तहसील का ग्रामीण क्षेत्र 76 फीसदी कार्य के साथ सबसे पीछे है। जनगणना के लिए जिले भर में कुल 1790 प्रगणक (इन्यूमरेटर) तैनात किए गए हैं जिनमें से 349 प्रगणकों ने अपना कार्य पूरी तरह समाप्त कर लिया है।
विज्ञापन

32 सवालों के जवाब से तैयार हुआ डाटा
सर्वे के दौरान प्रगणकों ने परिवारों से 32 निर्धारित सवाल पूछे जिनकी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज की जा रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फतेहाबाद शहर में अब तक कुल 34,586 घर और 93,032 से अधिक की जनसंख्या दर्ज की गई है। फिलहाल सुपरवाइजर इस डाटा की अंतिम रिपोर्ट तैयार करने और त्रुटियों को दूर करने में जुटे हैं। सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि शहरी और ग्रामीण सीमाओं पर स्थित घरों की दोबारा समीक्षा की जाए ताकि कोई भी परिवार छूटने न पाए।
विज्ञापन

लापरवाही पर 41 शिक्षकों को नोटिस
फतेहाबाद शहर के अधीन लगे 162 प्रगणकों में से कार्य में कोताही बरतने वाले 41 शिक्षकों को प्रशासन द्वारा कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जा चुका है। इसके बाद कार्य में और तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ब्लॉक एवं शहरवार जनगणना की स्थिति
क्षेत्र / ब्लॉक
कार्य की प्रगति (प्रतिशत में)
फतेहाबाद शहर 98% (सबसे आगे)
जाखल शहर
92%
रतिया शहर
86%
भूना शहर
83%
टोहाना ग्रामीण
82%
फतेहाबाद ग्रामीण
78%
टोहाना शहर
77%
रतिया ग्रामीण 76% (सबसे पीछे)
अधिकारियों को फील्ड में लगातार निगरानी के निर्देश
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने पंचायत एवं स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने चार्ज अधिकारियों से लगातार फील्ड का दौरा करने को कहा है ताकि यह महत्वपूर्ण कार्य निर्धारित समयावधि में पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरा हो सके।

----------
जनगणना के लिए घर-घर सर्वे अभियान 31 मई तक जारी रहेगा। प्रगणक निर्धारित ब्लॉकों में जाकर जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर रहे हैं। आमजन भी सहयोग करें और जिन घरों पर नंबर अंकित नहीं हैं। वे इसकी जानकारी प्रशासन को दें। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए जिला प्रशासन का हेल्पलाइन नंबर 01667-230722 जारी किया गया है। - डॉ. विवेक भारती, उपायुक्त (डीसी), फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed