फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In front of the de-addiction center, the car trampled the unconscious youth on the road, the condition is critical

Fatehabad News: नशा मुक्ति केंद्र के सामने सड़क पर बेसुध युवक को कार ने रौंदा, हालत नाजुक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
In front of the de-addiction center, the car trampled the unconscious youth on the road, the condition is critical
फतेहाबाद के हिसार रोड पर ​शिवालय मार्केट के सामने सीसीटीवी में नजर आ रहा सड़क पर लेटा हुआ युवक
फतेहाबाद। शहर के हिसार-सिरसा रोड पर निजी नशा मुक्ति केंद्र के बाहर सड़क पर बेसुध युवक को कार ने बुरी तरह से रौंद दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। युवक की हालत शाम तक गंभीर बनी हुई थी। वहीं इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई जिसमें कार सिर के ऊपर से गुजर रही है।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल युवक अशोक नगर का बताया जा रहा है लेकिन अभी तक पूरी तरह से पहचान नहीं हो पाई है। मामले के मुताबिक शुक्रवार दोपहर को शिवालय मार्केट के सामने बने एक निजी नशा मुक्ति केंद्र के बाहर सड़क पर युवक बेसुध हालत में था। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक सड़क पर बेसुध युवक के पास दो गाड़ियां खड़ी हैं। इस दौरान एक गाड़ी हिसार रोड की तरफ मुड़ती है और बेसुध युवक के सिर के ऊपर से गुजर जाती है। वहीं घटना के बाद शहर पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है और कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed