फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In Fatehabad, a child asked DC for permission for child labor

फतेहाबाद में एक बच्चे ने डीसी से मांगी बाल मजदूरी की परमिशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
In Fatehabad, a child asked DC for permission for child labor
फतेहाबाद। लगातार दो वर्षों से घर बैठे एक छात्र ने पढ़ाई नहीं कर पाने की वजह से अब डीसी को मांग पत्र सौंपकर बाल मजदूरी करने की परमिशन मांगी है। डीसी प्रदीप कुमार को खुद बच्चे ने मांग पत्र सौंपा है जिसमें बच्चे ने जिला पुलिस विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर उसे प्रताड़ित करने वाले निजी स्कूल पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

डीसी को दिए गए मांग पत्र में छात्र सागर ने आरोप लगाया है कि वह भट्टूकलां के एक निजी स्कूल में पढ़ता था लेकिन स्कूल ने उसके दो वर्ष बर्बाद कर दिए। यहां तक कि स्कूल में प्रताड़ित करने को लेकर जब उसने शिकायत की तो उस शिकायत पर कार्रवाई की बजाय पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मिलकर स्कूल का ही साथ दिया। ऐसे में प्रशासन या तो स्कूल के खिलाफ उचित कार्रवाई करके न्याय दिलवाए या फिर बाल मजदूरी की अनुमति प्रदान करे। फतेहाबाद के डीसी भी बच्चे की इस तरह की शिकायत देखकर काफी चिंतित हुए और उन्होंने तुरंत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इसके बारे में बात की और पूरे मामले का संज्ञान लिया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने बताया कि डीसी साहब से बच्चा और उसके पिता मिले थे। जहां तक बच्चे की निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत की बात है, भट्टूकलां बीईओ की ओर से जांच रिपोट मिली है उसमें स्कूल के खिलाफ आरोप सही नहीं पाए गए और इसी तरह पुलिस की रिपोर्ट में भी ऐसी ही बात सामने आई है। फिर भी अपने स्तर पर जिला शिक्षा कार्यालय में बच्चे के स्कूल में एडमिशन को लेकर कई सुझाव बच्चे के परिजनों को दिए गए। लेकिन बच्चे का एडमिशन नहीं करवाया गया। फिर भी डीसी की ओर से जो आदेश इस संबंध में प्राप्त होंगे विभाग की ओर से नियमानुसार बच्चे की पढ़ाई को जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed