{"_id":"6859940687aac2bfe8087d11","slug":"in-dhangad-the-department-cut-off-25-water-connections-on-the-main-line-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135919-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मुख्य लाइन पर पानी के 25 अवैध कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मुख्य लाइन पर पानी के 25 अवैध कनेक्शन काटे
Mon, 23 Jun 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
गांव धांगड़ में अवैध कनेक्शनों को लेकर कार्रवाई करते हुए जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारीस्त्रोत
फतेहाबाद। गांव धांगड़ में घरों में पेयजल सप्लाई न पहुंचने के मामले में जनस्वास्थ्य विभाग ने मुख्य लाइन पर किए गए कनेक्शन और अवैध 25 कनेक्शनों को काटा। विभाग की तरफ से पिछले बार 42 घरों के मालिकों को नोटिस दिए गए था। नोटिस जारी होने के बाद सोमवार को विभाग की तरफ से कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई।
मुख्य लाइन से कनेक्शन काटने के दौरान विवाद हुआ और कई ग्रामीणों ने एतराज किया। इस दौरान अधिकारियों ने उनको समझाते हुए कहा कि मुख्य लाइन से कनेक्शन नहीं किया जा सकता है। कनेक्शन के लिए अलग से चार इंची पाइप डाली गई है। ग्रामीणों ने नहीं मानने पर विभाग ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। बता दें कि गांव में पानी की समस्या के संबंध में ग्रामीणों ने पिछले दिनों उपायुक्त मनदीप कौर को शिकायत दी थी। इसके बाद टीम ने सर्वे किया था। जनस्वास्थ्य विभाग के जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने बताया कि धांगड के ग्रामीणों ने पीने की सप्लाई पर बहुत ज्यादा अवैध कनेक्शनों को किए हुए हैं।
इन कनेक्शन के कारण काफी घरों में पीने के पानी की दिक्कत आ रही थी। सोमवार को उन सभी 25 कनेक्शनों को तुरंत प्रभाव से काटा गया है। इस इस मौके पर खंड संयोजक मदन सैनी, राकेश कुमार, शमशेर सिंह, नीरज कुमार बिल ब्रांच, रमेश कुमार कुमारिया, बिंद्र सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।