{"_id":"6963e3676ad96e0d5e0cf7ff","slug":"in-cricket-ratia-defeated-fatehabad-team-by-117-runs-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-146846-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: क्रिकेट में रतिया ने फतेहाबाद की टीम को 117 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: क्रिकेट में रतिया ने फतेहाबाद की टीम को 117 रन से हराया
Sun, 11 Jan 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
बहबलपुर में आयोजित किक्रेट टूर्नामेंट में खाब व देवांश के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित कर
फतेहाबाद। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 12 व 15 आयु वर्ग का टूर्नामेंट जारी है। गांव बहबलपुर में 15 आयु वर्ग का मैच रतिया व फतेहाबाद की टीमों बीच खेला गया, इसमें रतिया की टीम ने फतेहाबाद की टीम को 117 रन से पराजित कर दिया।
इस मैच में रतिया की तरफ से खाब बीका ने 161 रन बनाए। वहीं मैच के दौरान गेंदबाजी में रतिया के देवांश गोस्वामी ने 8 रन देकर चार विकेट लिए। रॉयल क्रिकेट अकादमी के स्टेडियम में रतिया व फतेहाबाद की टीमों के बीच खेले गए मैच में रतिया की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में सात विकेट खोकर 306 रन बनाए।
इसके अंतर्गत रतिया की तरफ से खाब बीका ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 83 गेंद पर 8 छक्के व नौ चौकों की सहायता से 161 रन बनाए। वहीं रतिया के हिमांशु ने 25 गेंदों में एक छक्के व आठ चौकों की सहायता से 55 रन बनाए। गेंदबाजी में फतेहाबाद की तरफ से नूर भुल्लर ने दो विकेट लिए। इसके जवाब में बैटिंग करते हुए फतेहाबाद की टीम 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 189 रन बना सकी।
विज्ञापन
इसमें फतेहाबाद के खिलाड़ी प्रतीक ने 53 रन, आरआर ने 35 रन वह खुशदीप ने 27 रन बनाए। वहीं इस मैच में रतिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए देवांश गोस्वामी ने 8 रन देकर चार विकेट लिए। मैच का बेस्ट प्लेयर व बेस्ट बैट्समैन का खिताब खाब बिका को व मैच का बेस्ट बॉलर देवांश गोस्वामी को चुना गया। यह मैच फतेहाबाद टीम के कोच मुकेश भट्ट व रतिया टीम के कोच संदीप सेखो, संजय जोधा सोनी गिल व रणजीत सिंह अहरवां की देखरेख में खेला गया।