फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In Chaubara Dalit harassment case, both accused arrested along with motorcycle

Fatehabad News: चौबारा में दलित उत्पीड़न मामले में दोनों आरोपी मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
In Chaubara Dalit harassment case, both accused arrested along with motorcycle
भूना। गांव चौबारा में दलित उत्पीड़न मामले में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर भीम आर्मी व अनुसूचित जाति के लोगों ने पिछले सप्ताह पुलिस थाने में हंगामा करके मुख्य गेट के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने आरोपियों द्वारा अपहरण मामले में इस्तेमाल किए मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया है। पुलिस बुधवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस शिकायत में चौबारा निवासी पवन कुमार ने आरोप लगाया था कि 3 जुलाई को साढ़े पांच बजे वह जांड़ली रोड पर शारीरिक फिटनेस के लिए दौड़ लगाने गया हुआ था। लेकिन पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार कृष्ण गरसा व विक्रम बांगडूवा ने आते ही उसकी लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। परंतु जब उसने रोना चिल्लाना शुरू किया तो उसे मोटरसाइकिल पर उठाकर नहरी रजवाहे पर ले गए। जहां पर आरोपियों ने बेरहमी से पीटा। उसने अपने बड़े भाई कृष्ण कुमार को मोबाइल पर सूचना दी। जब उसके पिता, मां-बहन व भाई मौके पर पहुंचे तो उनके सामने फिर पीटते हुए चौराहे पर ले गए। पवन का आरोप है कि आरोपियों ने उसके सामने उसकी मां और बहन को आपत्तिजनक शब्द कहे और जातिसूचक गालियां निकाली थी।
विज्ञापन

घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने 4 जुलाई को पवन कुमार की शिकायत पर कृष्ण गरसा व विक्रम बांगडूवा के खिलाफ अपहरण करके मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व जातिसूचक एवं आपत्तिजनक शब्द कहने के मामले को लेकर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed