{"_id":"68adf49b4a0664226c020991","slug":"in-24-hours-the-water-level-of-ghaggar-increased-from-4150-cusecs-to-14600-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-139232-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 24 घंटे में घग्गर का जलस्तर 4150 क्यूसेक से बढ़कर 14600 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 24 घंटे में घग्गर का जलस्तर 4150 क्यूसेक से बढ़कर 14600 पहुंचा
Tue, 26 Aug 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
रतिया में बुढलाडा रोड के साथ लगती घग्गर नदी में बहता पानी। संवाद
रतिया। घग्गर नदी में मंगलवार रात को जलस्तर 4150 क्यूसेक से बढ़कर 14,600 क्यूसेक तक पहुंच गया। पहाड़ों में भारी बारिश होने के चलते 24 घंटे में जलस्तर 10 हजार क्यूसेक से ज्यादा बढ़ गया। इससे स्थानीय निवासियों के साथ प्रशासन की भी चिंता बढ़ गई।
शहर के बुढलाडा रोड पर बने पुल पर जलस्तर 3 गेज से 8 गेज तक पहुंच गया है। हिमाचल की पहाड़ियों, पंजाब और हरियाणा में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार को जहां जलस्तर 4150 क्यूसेक था वहीं मंगलवार को तेजी से बढ़ते हुए 14,600 क्यूसेक तक जा पहुंचा।
क्षेत्र के किसान निर्मल सिंह, अमन, हैप्पी, गुरप्रीत ने कहा कि जिस तरह से अचानक से घग्गर का जलस्तर बढ़ा है। उससे उनकी चिंता बढ़ गई है। वहीं सिंचाई विभाग के उप मंडल अधिकारी राजेंद्र कुंडू ने कहा कि 24 घंटे में पानी काफी बढ़ा है लेकिन अब बारिश कम होने से जलस्तर में कमी आने की संभावना है। बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन सतर्क है। चांदपुर साइफन में अभी 14600 क्यूसेक पानी है और इसकी जलस्तर क्षमता करीब 22 हजार क्यूसेक तक की है। शहर के बुढलाडा रोड पर बने पुल पर जलस्तर अभी 8 गेज ही हुआ है और इसकी क्षमता करीब 20 गेज है।