फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Improvement in the condition of the girl found in Bag, now admitted to nursery

कट्टे में मिली बच्ची की हालत में सुधार, अभी नर्सरी में दाखिल

Sat, 24 Apr 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Improvement in the condition of the girl found in Bag, now admitted to nursery
गांव बरसीन के पास सड़क किनारे कट्टे में मिली बच्ची की हालत में सुधार होने लगा है। बच्ची को अब सांस लेने में फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि अभी भी बच्ची को सीपेप मशीन पर रखा गया है। डॉक्टर बच्ची पर निगरानी रखे हुए हैं। रविवार को बच्ची को सीपेप मशीन से हटाया जा सकता है।
विज्ञापन

बच्ची की हालत को देखने के लिए बाल कल्याण समिति के चेयरपर्सन नरेंद्र मोंगा टीम के साथ पहुंचे। टीम ने डॉक्टरों से बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली। टीम का कहना है कि बच्ची के पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद हिसार में एजेंसी के पास भेजा जाएगा। जब तक बच्ची स्वस्थ नहीं हो जाती तब तक इसे फिलहाल फतेहाबाद नागरिक अस्पताल की नर्सरी में ही रखा जाएगा। हालांकि अभी तक बच्ची की मां का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

आशा वर्कर्स से पुलिस ने की पूछताछ
बच्ची के मां तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम ने आशा वर्कर्स से पूछताछ की। आशा वर्कर्स को कहा गया है कि वह अपने क्षेत्र में देखे कि किसी महिला की डिलिवरी होने वाली थी, उसकी क्या स्थिति है और डिलिवरी हो गई है तो क्या बच्चा उसके पास ही है। अगर कोई मामला संदिग्ध लगता है तो पुलिस को सूचना दें। जांच अधिकारी राधेश्याम का कहना है कि मामले की फिलहाल जांच चल रही है। आसपास के क्षेत्र में सूचनाएं भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बच्ची की हालत में पहले से सुधार है। बच्ची जब तक बिल्कुल स्वस्थ नहीं हो जाती है तब तक उसे नर्सरी में ही रखा जाएगा। सीडब्लयूसी के जरिये हिसार में एजेंसी के पास भेजा जाएगा।
- नरेंद्र मोंगा, चेयरपर्सन, बाल कल्याण समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed