{"_id":"698cbcd419103b695707420c","slug":"improve-the-drainage-system-to-solve-the-waterlogging-problem-in-bhuna-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-148503-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भूना में जलभराव समस्या के समाधान के लिए ड्रेनेज व्यवस्था सुधारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भूना में जलभराव समस्या के समाधान के लिए ड्रेनेज व्यवस्था सुधारें
विज्ञापन
भूना। बारिश से पहले शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए उपायुक्त फतेहाबाद डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को भूना शहर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर ड्रेनेज व्यवस्था और जल निकासी की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पत्रकारों से बातचीत में उपायुक्त ने कहा कि बारिश से पहले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकालना प्रशासन की प्राथमिकता है। ड्रेनेज सिस्टम पर कार्य क्यों रुका हुआ है, इसकी जांच की जाएगी और संबंधित अधिकारियों को तलब किया जाएगा। जल्द ही ड्रेनेज कार्य शुरू करवाकर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त उप तहसील कार्यालय, बीडीपीओ कार्यालय, डाकघर, नगर पालिका कार्यालय और बस स्टैंड कार्यालय भी पहुंचे। उन्होंने विभिन्न कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी रजिस्टर की जांच की और साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यालय परिसरों व आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखी जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि मास्टर पंकज पसरीजा ने नगर पालिका अधिकारियों पर शिकायतों की अनदेखी करने, विकास कार्यों में बाधा डालने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उपायुक्त ने नगर पालिका अधिकारियों को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।