फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Illegally constructed houses and ramps were demolished with the help of two bulldozers.

Fatehabad News: दो बुलडोजरों की मदद से तोड़े गए अवैध रूप से बनाए मकान और रैंप

Fri, 27 Dec 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 27 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Illegally constructed houses and ramps were demolished with the help of two bulldozers.
गांव बैजलपुर के वार्ड नंबर 2 में अवैध निर्माण व रैंप तोड़ते हुए जेसीबी चालक।
भूना। गांव बैजलपुर के वार्ड नंबर दो में अवैध रूप से बनाए गए मकान और रैंप तोड़ने के लिए पंचायत स्तर पर सहमति बनी है। गली के बेहतर निर्माण के लिए शुक्रवार को दो बुलडोजरों से कई अवैध निर्माण तोड़ दिए गए। पहले सहमति लेने के कारण ग्रामीणों ने विरोध करने के बजाय अतिक्रमण हटाओ अभियान का समर्थन किया।
विज्ञापन

मकान मालिकों ने अतिक्रमण की जद में आए मकानों को पहले ही खाली कर दिया था। इस कारण सरपंच हेमंत सिंह बैजलपुरिया के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत ने गली में बने रैंप और कई मकानों को नष्ट करके गली को चौड़ा किया। अब पंचायत इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर इस गली को पक्का करेगी। अब गली में बड़े वाहनों का आवागमन भी आसानी से हो सकेगा जबकि पहले गली तंग होने के कारण स्थानीय लोग परेशान थे।
विज्ञापन

सरपंच हेमंत ने बताया कि ग्रामीणों ने सामूहिक विकास कार्यों में उनका समर्थन किया है। इसलिए सभी सामूहिक कार्यों में ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायत ग्रामीणों की सहमति पर भी विकास परियोजना तैयार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर दो की तंग गली को ग्रामीणों ने नई बनाने का प्रस्ताव रखा था। गली की जमीन पर अवैध तरीके से बने मकान और कई रैंप हटाने की भी मांग की गई थी। ग्राम सभा की बैठक के बाद संबंधित गली के निवासियों से भी राय ली गई, जिसका सभी ने समर्थन किया और अवैध निर्माण हटाने के लिए पंचायत को पूरा अधिकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed