फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Illegal water and sewerage connections will be cut in the district, a survey will be conducted

Fatehabad News: जिले में काटे जाएंगे पानी और सीवरेज के अवैध कनेक्शन, होगा सर्वे

Tue, 20 Jan 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 20 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Illegal water and sewerage connections will be cut in the district, a survey will be conducted
जल संरक्षण को लेकर बैठक लेते हुए अ​धिकारी स्त्रोत विभाग
फतेहाबाद। जिले में पीने के पानी और सीवरेज के रेवेन्यू को बढ़ाने तथा जल संरक्षण को लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। मंगलवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकारी अभियंता बलविंद्र सिंह नैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अवैध, असुरक्षित और लीकेज वाले कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता ने बताया कि जल संरक्षण अभियान के तहत जिले के प्रत्येक गांव और शहर में सर्वे कराया जाएगा। इस दौरान जहां-जहां पानी की लीकेज, अवैध कनेक्शन या असुरक्षित कनेक्शन पाए जाएंगे, उन्हें चिह्नित कर तुरंत ठीक कराया जाएगा। इसके साथ ही जिन उपभोक्ताओं पर पानी या सीवरेज का बिल बकाया है, यदि वे समय रहते भुगतान नहीं करते हैं तो उनके कनेक्शन काटे जा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए अपने बकाया बिल समय पर जमा कराएं। जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने कहा कि आमजन तक पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी पहुंचाने के लिए पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में एसडीओ सतपाल रोज, भागी राम उपमंडल अभियंता, सोमबीर, मुकेश कुमार, नीरज कुमार, तरुण मेहता सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed