{"_id":"650348fa1fc77aea5803f648","slug":"illegal-oil-was-being-sold-at-grocery-store-sealed-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-5482-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: किराने की दुकान पर बेचा जा रहा था अवैध तेल, किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: किराने की दुकान पर बेचा जा रहा था अवैध तेल, किया सील
विज्ञापन
गांव एमपी रोही में अवैध रूप से तेल मिलने पर सील की गई दुकान
फतेहाबाद। गांव एमपी रोही में वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने किराने की दुकान पर छापे मारे। टीम को दुकान पर 200 लीटर अवैध तेल बरामद हुआ है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बरामद तेल का सैंपल लेकर दुकान सील कर दिया है। बरामद तेल डीजल होने की आशंका है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि की जाएगी कि डीजल है या कोई और तेल है। मामले के मुताबिक मुख्यमंत्री उड़दस्ता को सूचना मिली थी कि गांव एमपी रोही में अवैध रूप से किराने की दुकान पर डीजल बेचा जा रहा है। इसको लेकर सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सोमनाथ को साथ लेकर एमपी रोही में सांई किराना स्टोर पर छापे मारे। टीम को यहां से ड्रम में 200 लीटर तेल बरामद हुआ। अधिकारियों ने बरामद तेल की पुष्टि को लेकर सैंपल लिए और दुकान को सील कर दिया। गांव में एक अन्य दुकान से भी डीजल और पेट्रोल मिलने की सूचना है लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
कोट
सीएम फ्लाइंग के साथ गांव एमपी रोही में छापे की कार्रवाई गई थी। इस दौरान एक किराने की दुकान से तेल बरामद हुआ है। तेल की जांच को लेकर सैंपल लेकर लैब में भेजे गए हैं। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल दुकान को सील किया गया है।
-सोमनाथ, इंस्पेक्टर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
कोट
सीएम फ्लाइंग के साथ गांव एमपी रोही में छापे की कार्रवाई गई थी। इस दौरान एक किराने की दुकान से तेल बरामद हुआ है। तेल की जांच को लेकर सैंपल लेकर लैब में भेजे गए हैं। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल दुकान को सील किया गया है।
विज्ञापन
-सोमनाथ, इंस्पेक्टर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग