फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   illegal medicine found at medical owner home

मेडिकल संचालक की कोठी पर रेड... भारी मात्रा में फिजिशियन सैंपल व एक्सपायर दवाईयां बरामद

Tue, 08 Dec 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Tue, 08 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
जहां से टीम को भारी मात्रा में कंपनियों के फिजिशियन सैंपल के साथ एक्सपायर हो चुकी डेट की दवाइयां मिली। तीन घंटे तक चली कार्रवाई के बाद दवाइयों को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि फिजिशियन सैंपल बाजार में बेचे जा रहे हैं। हिसार से आए सीनियर ड्रग कंट्रोलर कर्ण गोदारा तथा ड्रग कंट्रोलर रमन श्योराण ने गउशाला रोड के पास स्थित अरोड़ा मेडिकल पर छापा मारा जहां पर टीम को कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


जिसके बाद टीम ने भारी पुलिस फोर्स जिसमें लेडीज पुलिस को भी साथ लेकर मॉडल टाऊन में सीनियर मॉडल स्कूल के सामने संचालक सुरेश कुमार की कोठी पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां टीम को भारी मात्रा में कंपनियों के फीजिशयन सैंपल मिले। मौके पर टीम ने ऐसी दवाईयां भी बरामद की जो कि एक्सपायर हो चुकी थी। कार्रवाई लगभग साढे़ पांच बजे शुरू हुई जो कि साढ़े सात बजे के बाद तक जारी रही। इस दौरान कोठी के अंदर व बाहर पुलिस बल तैनात रहा।

फिजिशियन सैंपल नहीं बेच सकते मेडिकल संचालक
दवाई कंपनियों द्वारा सैंपल फिजिशियन को दिए जाते हैं। इन सैंपलों को मेडिकल स्टोर संचालक अपने पास नहीं रख सकता है।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार मेडिकल संचालक के पास चाहे लाइसेंस भी हो, वह सैंपल अपने पास नहीं रख सकता है। कोठी में से जो दवाईयां बरामद हुई हैं वहां का तो सैंपल भी नहीं है।

कहां से आई दवाईयां, कहां-कहां बेची गई, विभाग करेगा जांच
कोठी से जो दवाइयां मिली हैं उन्हें बाजार में बेचा जा रहा था। इस बात की पुष्टि खुद विभाग के अधिकारियों ने की है। मौके से नामी कंपनियों की दवाईयां बरामद की गई है।


अधिकारी इस बारे में कंपनियों से भी पता लगाएंगे कि ये दवाईयां यहां पर कैसे पहुंची और इस पूरे मामले में कौन कौन शामिल है।

क्या कहते हैं अधिकारी

गुप्त सूचना मिली थी कि फिजिशयन सैंपल बेचे जा रहे हैं। जिसके बाद कार्रवाई की। मौके से काफी फिजिशियन सैंपल व एक्सपायर सैंपल मिले हैं। दवाईयों को कब्जे में ले लिया गया है और जांच चल रही है।
रमन श्योराण
जिला ड्रग कंट्रोलर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed