फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Illegal madrasas should be shut down, and demands for a ban on religious conversions have also been raised.

Fatehabad News: अवैध मदरसे बंद करवाए जाएं, धर्मांतरण पर भी रोक की उठी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Illegal madrasas should be shut down, and demands for a ban on religious conversions have also been raised.
टोहाना। भाटिया नगर में धार्मिक स्थल को अपवित्र करने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों के लिए बुधवार को हिंदू समाज के संगठनों की बैठक भगवान परशुराम मंदिर परिसर में हुई। इस दौरान अवैध मदरसे, अवैध लाउड स्पीकर बंद करने, अवैध रूप से टोहाना में होने वाले धर्मांतरण पर रोक की मांग भी उठी।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत के बाद प्रशासन को चेतावनी दी गई कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए नहीं तो जरूरत पड़ी तो जिलास्तरीय बैठक के बाद प्रदर्शन करने का फैसला भी लिया जाएगा। इस बैठक में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, पार्षद ललित मोहन, मानव सेवा संगम, धर्म जागरण सहित विभिन्न मंदिरों से जुड़े संस्थाओं के प्रधान, व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान सहित शहर के गणमान्य लोग मोजूद थे।
विज्ञापन

समाजसेवी सुभाष गोयल ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों से अपील है कि बाहर से आए लोगों को कोई भी नौकरी पर रखता है तो उसका आधार कार्ड और पूरा पता लेकर ही रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता अंकित ने बताया कि बैठक में चार प्रमुख मांगें उठाई गईं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए, अवैध मदरसे, अवैध लाउड स्पीकर बंद करवाए जाए, अवैध रूप से टोहाना में होने वाले धर्मांतरण पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो जिला स्तरीय बैठक के बाद धरना-प्रदर्शन के लिए रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed