{"_id":"6a1f126407c6a77ddf02a7a3","slug":"illegal-encroachments-removed-in-two-streets-of-pilimandori-allegations-of-discrimination-raised-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-154995-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पीलीमंदोरी में दो गलियों में अवैध कब्जे हटाए, भेदभाव के लगे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पीलीमंदोरी में दो गलियों में अवैध कब्जे हटाए, भेदभाव के लगे आरोप
Tue, 02 Jun 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
पीलीमंदोरी में गली से अवैध निमार्ण गिराते जेसीबी मशीन। स्त्रोत : संवाद
भट्टू कलां। गांव पीलीमंदोरी में मंगलवार को ग्राम पंचायत की दो गलियों में बने अवैध निर्माण को हटाया गया। कब्जा कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर एसडीओ पंचायती राज धर्मबीर को नियुक्त किया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
एक गली में अवैध मकान निर्माण की शिकायत गांव के रोहतास ने दी थी। जिस पर 11 फुट गली में बने मकान को गिरा कर कब्जा हटवाया गया। वहीं दूसरी गली में खुद शिकायतकर्ता जयसिंह की दीवार गिरा दी गई। जबकि गली में तीन चार लोगों के अभी भी कब्जे बरकरार है। शिकायतकर्ता जयसिंह ने बताया कि उसने सीएम विंडो में शिकायत देकर गली में अवैध कब्जे हटाने को लेकर शिकायत दी थी।
इसके बाद गली की निशानदेही भी करवाई गई। मामला डीडीपीओ की अदालत में गया, जहां गली में मेरी एक दीवार को गिराने का फैसला तो दे दिया गया लेकिन अन्य लोगों के अवैध कब्जे बरकरार है। इस गली में दो लोगों ने स्टे आर्डर लिया हुआ है। जबकि दो लोगों में से एक को नोटिस दिया गया और एक को कोई नोटिस तक नही दिया गया।
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया की सरपंच ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की है। अन्य लोगों के अवैध निर्माण को गिरा कर पूरी गली को खुलवाना चाहिए। इस बारे में सरपंच धर्मबीर गोरछिया ने कहा कि डीडीपीओ की अदालत से जो फैसला हुआ है उसके मुताबिक कार्रवाई की है। कोई पक्षपात नही किया गया। अभी मामला अदालत में विचाराधीन है। नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।