{"_id":"6a342cab39b56cb3330b4606","slug":"illegal-constructions-could-not-be-demolished-due-to-the-unavailability-of-a-duty-magistrate-and-police-force-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-155916-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स न मिलने से नहीं तोड़े जा सके अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स न मिलने से नहीं तोड़े जा सके अवैध निर्माण
Thu, 18 Jun 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में सेक्टर तीन स्त्रोत लाइब्रेरी
फतेहाबाद। सेक्टर तीन में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है। एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) ने 15 और 16 जून को कार्रवाई प्रस्तावित की थी लेकिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स उपलब्ध न होने से योजना आगे नहीं बढ़ सकी। सूत्रों के अनुसार डीसी कार्यालय में संबंधित फाइल लंबित है, जिस पर अधिकारियों के हस्ताक्षर होने बाकी हैं।
एचएसवीपी प्रशासन की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति और पुलिस बल की मांग पहले ही भेजी जा चुकी है। इस बीच एचएसवीपी प्रशासन ने मुनादी भी करवाई है जिससे सेक्टर निवासियों में हलचल बनी हुई है। पिछले वर्ष भी इसी तरह की कार्रवाई शुरू की गई थी लेकिन विरोध के चलते इसे बीच में रोकना पड़ा था।
अब प्रशासन सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। योजना के तहत सेक्टर तीन में कोठियों के आगे बने अवैध रैंप, जालियां और चबूतरे हटाए जाएंगे। कार्रवाई को अंतिम मंजूरी और फोर्स मिलने का इंतजार है जिसके बाद किसी भी समय अभियान शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
-
60 फीसदी आबाद हुआ है सेक्टर 3
शहर फतेहाबाद में फिलहाल सेक्टर तीन ही विकसित हुआ है। इसमें 60 फीसदी मकान बन चुके हैं। यहां करीब 1200 प्लॉट में से करीब 750 कोठियों का निर्माण हो चुका है। इसके अलावा अन्य सेक्टर अभी तक विकसित नहीं हुए हैं।
--
सेक्टर तीन में अवैध रैंप, चबूतरों और जालियों व अन्य गलत निर्माण को लेकर प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स मांगी गई है। 15 और 16 को ये अभियान चलना था जो कि अब आगे चलेगा। उच्च अधिकारियों की तरफ से निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- रामप्रसाद, एसडीओ, एचएसवीपी