फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Illegal connections will be disconnected without prior notice if bills are not paid

Fatehabad News: बिल न चुकाने पर बिना पूर्व सूचना के काटे जाएंगे अवैध कनेक्शन

Thu, 05 Feb 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 05 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Illegal connections will be disconnected without prior notice if bills are not paid
बैठक कर बकाया बिल भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभ
रतिया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पीने के पानी की बर्बादी रोकने और राजस्व वसूली के लिए अभियान तेज कर दिया है। उपमंडल अभियंता सतपाल रोज ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के पीने के पानी और सीवरेज के बिल लंबे समय से बकाया हैं, उनके खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने कहा कि शहर में करीब 11 हजार कनेक्शन हैं, इनमें लगभग 5,500 उपभोक्ताओं पर 5.50 करोड़ रुपये बिल बकाया हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो बिना किसी पूर्व सूचना के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके अलावा बकाया राशि पर अतिरिक्त पेनल्टी भी लगाई जाएगी। वहीं बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला सलाहकार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जल संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझें और विभाग के नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध और असुरक्षित कनेक्शनों की शिकायतें मिल रही हैं, इससे लाइनों में दूषित पानी मिलने की आशंका बनी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि अपने कनेक्शन विभाग से नियमित करवाएं और पाइपलाइन में कहीं भी लीकेज दिखाई देने पर तुरंत सूचना दें, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके। इस अवसर पर छोटू भाई, अमनदीप कुमार, दुर्गेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार, शमशेर सिंह, दलवीर सिंह, पवन कुमार, दिनेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed