फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If we want to meet the target then we should not vaccinate our animals.

टारगेट पूरा करना है तो हमें नहीं हमारे पशुओं को लगा दो टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
If we want to meet the target then we should not vaccinate our animals.
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग फोन करके टीका लगवाने के लिए बुला रहे, लेकिन उन्हें जवाब मिल रहा है कि हम नहीं लगवाएंगे, कोरोना कहां है। टारगेट पूरा करना है तो हमें नहीं हमारे पशु को लगा दें। जिले में 45 फीसदी लोगों को ही दूसरी डोज लगी है। पहली डोज लगवा चुके लोगों में से 3.11 लाख लोग ऐसे है जिन्हें अभी दूसरी डोज लगनी है।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि 15 हजार पात्र ऐसे हैं जो 150 दिनों बाद भी कोरोना की दूसरी डोज लगवाने के लिए नहीं आए है। यानी पहली डोज लगवाने के बाद पांच माह बीत चुके हैं, लेकिन दूसरी डोज लगवाने नहीं आए। जिले में 7.25 लाख पात्र लोगों का कोरोना टीकाकरण होना है। अभी तक 5 लाख 69 हजार 492 लोगों को पहली डोज लग चुकी है जबकि दूसरी डोज 2 लाख 57 हजार 820 लोगों को लगी है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक हुआ टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4788 4725
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2410 2004
60 साल से ऊपर 78858 45423
45 से 59 साल 131187 75880
18 से 44 साल 352249 129788
कुल टीकाकरण 569492 257820
मंगलवार को ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 404
45 से 59 साल 997
18 से 44 साल 2822
बच्चों की वैक्सीन आने और बूस्टर डोज से पहले निपटाने की चिंता :
स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने पिछले दिनों अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए हैं कि जिले में कोरोना टीकाकरण की पहली और दूसरी डोज का आंकड़ा पूरा कर लें। भविष्य में बच्चों की वैक्सीन पर फैसला आ सकता है। इसके अलावा बूस्टर डोज को लेकर भी मंथन चल रहा है। ये तभी संभव हो पाएगा जब कोरोना टीकाकरण की पहली और दूसरी डोज का आंकड़ा पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के 1506 सैंपल लिए, नया केस नहीं मिला :
कोरोना संक्रमण के स्वास्थ्य विभाग ने 1506 सैंपल लिए हैं, लेकिन अभी कोरोना का नया केस नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 1506 सैंपल लिए हैं। इसमें आरटीपीसीआर के 984 सैंपल शामिल हैं। हालांकि अभी लैब से 1550 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

वर्जन
कोरोना टीकाकरण बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं, लगातार फोन करके संपर्क किया जा रहा है। करीब 15 हजार पात्र ऐसे हैं जिनके 150 दिन से भी ज्यादा का समय हो चुका है और वह टीका लगवाने नहीं आए।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed