फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If there is hooliganism during New Year's celebration, police will take action

Fatehabad News: नए साल के जश्न पर हुड़दंगबाजी की तो चलेगा पुलिस का डंडा

Mon, 30 Dec 2024 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 30 Dec 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
If there is hooliganism during New Year's celebration, police will take action
फतेहाबाद के सिरसा रोड ​स्थित लजीज होटल में नए साल को लेकर की गई तैयारीस्त्रोत होटल संचालक
फतेहाबाद। वर्ष 2024 मंगलवार को अलविदा हो जाएगा और रात 12 बजे बुधवार को नए साल वर्ष 2025 की शुरुआत हो जाएगी। लोगों में नए वर्ष को लेकर उत्साह है। कोई परिवार तो कोई दोस्तों के साथ मिलकर होटल में नए साल का जश्न मनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

यहां तक होटलों में हॉल भी बुक करवाए जा रहे है। ऐसे में शराब की बिक्री ज्यादा होने और सडक़ पर हुड़दंगबाजी की भी आशंका है। ऐसे में पुलिस विभाग की तरफ से पहले से ही तैयारियां की गई हैं। थाना स्तर पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। जिले में करीब 550 कर्मचारी गश्त करेंगे। अगर कोई हुड़दंगबाजी करता हुआ मिलता है तो पुलिस सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- केक की करवाई जा रही है बुकिंग
नए साल की शुरुआत में केक काटने को लेकर भी बुकिंग करवाई जा रही है। लोग दो से लेकर पांच पाउंड तक के केक बुक करवा रहे हैं। शहर में करीब 40 से 45 बेकरी हैं। इस पर 250 से 300 तक केक बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुरुद्वारा में होगा कार्यक्रम
नए साल की शुरुआत धार्मिक स्थान पर करने को लेकर भी काफी संख्या में लोग मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर रवाना होंगे। फतेहाबाद से सालासर के लिए चार से पांच बसें जा रही हैं। इसके अलावा लोग अपने वाहनों से भी सालासर-खाटू श्याम जा रहे हैं। यही नहीं गुरुद्वारा व मंदिरों में भी धार्मिक कार्यक्रम होंगे। जगजीवनपुरा स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में मंगलवार रात को साढ़े 7 बजे से रात 12 बजे तक कार्यक्रम होगा।
- सोमवार को भी अलर्ट रही पुलिस
पुलिस टीमें सोमवार को भी अलर्ट रही। नाकों व मुख्य चौक-चौराहों में पुलिस टीमों ने वाहनों के दस्तावेज जांचे। इसके अलावा संदिग्ध से पूछताछ की गई। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी की तरफ से 31 दिसंबर को डायल 112, पीसीआर व राइडर को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारियों को सख्ती से गश्त करने के लिए कहा गया है। थाना प्रभारी के अलावा अलग-अलग यूनिटों के इंचार्ज भी गश्त पर रहेंगे।
- कुछ परिवारों ने मिलकर हॉल बुक करवाया है जिसमें वह नए साल को लेकर पार्टी करेंगे। डीजे की भी व्यवस्था की गई है। खाने को लेकर जो ऑर्डर करेंगे उसकी मौके पर व्यवस्था कर दी जाएगी। नए साल को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। उनके पास काफी पूछताछ को लेकर कॉल आ रही है।

- रणबीर भाटी, लजीज होटल संचालक, फतेहाबाद।
- पुलिस की तरफ से पहले भी गश्त रहती है लेकिन मंगलवार की रात को स्पेशल गश्त रहेगी। नाकों पर भी पुलिस रहेगी ताकि शरारती तत्व कोई शरारत न कर सकें। लोगों से भी अपील है कि हुडदंगबाजी न करें और परिवार के साथ नए साल का आनंद लें।
- जयपाल सिंह, डीएसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed