{"_id":"68223a46a97483ba0a050280","slug":"if-the-fine-is-not-paid-then-a-police-case-will-be-registered-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-133729-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जुर्माना नहीं भरा तो दर्ज किया जाएगा पुलिस केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जुर्माना नहीं भरा तो दर्ज किया जाएगा पुलिस केस
Mon, 12 May 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 12 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
रतिया। नगर पालिका ने एकल उपयोग प्लास्टिक मिलने पर तीन दुकानदारों के पिछले माह चालान किए थे। दुकानदारों ने चालान के दौरान किया गया जुर्माना न भरने पर अब नगर पालिका ने उनको एक सप्ताह का नोटिस जारी किया है।
नगर पालिका के अनुसार एक सप्ताह में नोटिस का जवाब न देने और जुर्माना न भरने पर दुकानदारों के खिलाफ रतिया थाने में मामला दर्ज करवाएगी। सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि नगर पालिका ने सरकार के निर्देशों पर मार्च व अप्रैल माह में कुछ दुकानदारों के एकल उपयोग प्लास्टिक मिलने पर चालान किए गए थे।
वजन के हिसाब से दुकानदारों को जुर्माना भरने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने अभी तक चालान का जुर्माना नहीं भरा है। जिस कारण दुकानदारों को एक सप्ताह का नोटिस दिया गया। अगर उन्होंने एक सप्ताह में जुर्माना नहीं भरा और नोटिस का जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी ने 5 फर्मों पर लगाया जुर्माना
टोहाना। मार्केट कमेटी बिना मार्केट फीस चुकाए गेहूं स्टॉक करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। जिला मार्केटिंग बोर्ड अधिकारियों व सचिव की टीम एक फ्लोर मिल सहित पांच फर्म की जांच के बाद 2,29,680 रुपये का जुर्माना लगा है।
मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि अवैध रूप से गेहूं रखने वालों पर कार्रवाई के लिए टीम लगातार कार्य कर रही है। इसके तहत टोहाना में गुरु नानक राइस मिल में 300 क्विंटल गेहूं मिला।
इन पर 21,915 रुपये, अग्रवाल ट्रेडर्स पर 120 क्विंटल मिलने पर 8,748 रुपये, कन्हैया एग्रो फूड पर 120 क्विंटल मिलने पर 8,748 रुपये जबकि दो अन्य जगहों पर 2,110 क्विंटल मिलने पर 1,53,819 रुपये और 5वें पर 36,458 रुपये जुर्माना लगाया गया हैं।
सचिव ने बताया कि अनाज मंडी में 8,87,982 क्विंटल, पिछले साल 8,33,901 क्विंटल, वर्ष 2022-23 में 7,22,819 क्विंटल, वर्ष 2021-22 में 9,69,745 क्विंटल जबकि वर्ष 2020-21 में 9,33,468 क्विंटल गेहूं की आवक हुई थी। अबकी बार पिछली बार से ज्यादा गेहूं अनाज मंडी में आवक हुई है।