फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If stray dogs are not resolved, they will be brought to the DC's office and tied up

Fatehabad News: आवारा कुत्तों का समाधान नहीं हुआ तो डीसी दफ्तर लाकर बांधेंगे

Mon, 16 Feb 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
If stray dogs are not resolved, they will be brought to the DC's office and tied up
फतेहाबाद। जिले में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों पर लोगों में रोष है। किसान संगठन पगड़ी संभाल जट्टा ने प्रशासन को दस दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अगर आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इनको पकड़कर डीसी कार्यालय के बाहर बांधा जाएगा।
विज्ञापन

किसान नेता मनदीप नथवान ने कहा कि गांवों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्ते न केवल बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं, बल्कि दुधारू पशुओं को काटकर घायल कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है और उन्हें आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन को बार-बार शिकायत देने के बावजूद अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

नथवान ने बताया कि करीब एक माह पूर्व जिला परिषद के सीईओ को लिखित शिकायत देकर समस्या के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं, ग्रामीण जब अपनी समस्या लेकर अधिकारियों के पास जाते हैं तो उनकी बात तक नहीं सुनी जाती। किसान नेता ने दो टूक कहा कि यदि दस दिनों के भीतर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसान संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed