फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If Rahul Gandhi's visit takes place, Congress will be completely wiped out: Nayab Saini

राहुल गांधी की यात्रा निकली तो कांग्रेस का पूरा ही सफाया हो जाएगा : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
If Rahul Gandhi's visit takes place, Congress will be completely wiped out: Nayab Saini
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी को सम्मानित करते टेकचंद मिड्ढा।
फतेहाबाद। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर कहा कि राहुल गांधी ने पहले भी यात्रा निकाली तो मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में साफ हो गए। अच्छा है 2024 में और यात्राएं करें, जिससे पूरा ही सफाया हो जाए। आज केंद्र सरकार व प्रदेश की मनोहर लाल सरकार अपनी नीतियों का दूर-दराज तक के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए उनके बीच जा रही हैं। यह पहली सरकार है जो गरीबों को ढूंढ-ढूंढकर सरकारी योजनाओं का लाभ दे रही है। पहले गरीब सरकार को ढूंढते रहते थे। नायब सैनी मंगलवार देर शाम को फतेहाबाद की अनाज मंडी में वरिष्ठ नेता टेकचंद मिड्ढा के प्रतिष्ठान पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले तो चुनाव के दौरान विकास की बातें होती थी, अब देश नियमित रूप से विकास होता देख रहा है। देश भर में एक्सप्रेस वे, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का जाल बिछा दिया गया है। यह हाईवे देश के विकास का रास्ता हैं। हरियाणा में कई नए एक्सप्रेस-वे बन गए हैं। कांग्रेस के 55 वर्ष में तीन ही एम्स देशभर में बने, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 10 वर्षों में 23 एम्स बना दिए। जिस गति से पहले देश को बदलना था, वो नहीं बदला। प्रदेश में कांग्रेस के 10 साल में किसानों को फसल खराबे के 1168 करोड़ रुपये ही दिए गए, जबकि मनोहर लाल की सरकार ने साढ़े 9 वर्ष में ही 11 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये किसानों को दिए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, द्वारका प्रसाद, भारतभूषण मिड्ढ़ा, प्रवीण जोड़ा, जगदीश शर्मा, दर्शन नागपाल, बिंटू टूटेजा, जुगल ढींगड़ा, ओमप्रकाश, नरेश सरदाना, पार्षद रवि मेहता, रमेश गिल्होत्रा, मोहन लाल नारंग, केतन मिढ़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed