{"_id":"65831db174a506209d0940a7","slug":"if-development-work-is-not-started-by-december-31-councilors-will-impose-a-lockdown-on-the-municipality-under-the-leadership-of-the-vice-chairman-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-10095-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 31 दिसंबर तक विकास कार्य शुरू नहीं हुए तो वाइस चेयरमैन के नेतृत्व में नगरपालिका पर तालाबंदी करेंगे पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 31 दिसंबर तक विकास कार्य शुरू नहीं हुए तो वाइस चेयरमैन के नेतृत्व में नगरपालिका पर तालाबंदी करेंगे पार्षद
विज्ञापन
पार्षदों को समझाने पहुंचे नगर पालिका अधिकारी
रतिया। शहर में विकास कार्य न होने को लेकर नगरपालिका में बुधवार दोपहर बाद वाइस चेयरमैन जोगिंदर नंदा के नेतृत्व में पार्षदों और उनके प्रतिनिधियों ने हंगामेदार बैठक की। बैठक में वाइस चेयरमैन जोगिंदर नंदा ने नगरपालिका अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर 31 दिसंबर तक विकास कार्यों के टेंडर नहीं लगाए गए तो वह पार्षदों सहित नगरपालिका कार्यालय पर तालाबंदी कर देंगे।
जोगिंदर नंदा ने बताया कि पिछले एक वर्ष से विकास कार्यों के लिए टेंडर नहीं लगाए गए हैं। शहर में विकास कार्य सिरे नहीं चढ़ रहे हैं। जेई न होने से अधिकारियों द्वारा विकास कार्य करवाने में असमर्थता जताई जा रही थी। अब काफी समय से जेई की नियुक्ति हो गई है। फिर भी टेंडर नहीं लगाए जा रहे हैं। इसको लेकर ही नगरपालिका कार्यालय में पार्षदों की बैठक बुलाई गई, जिसमें तालाबंदी की जानी थी। हालांकि, तालाबंदी की सूचना अधिकारियों को मिली तो तुरंत सचिव पंकज जून, एमई सुमेर सिंह व जेई हवासिंह वाइस चेयरमैन व पार्षदों की बैठक में पहुंच गए। पार्षदों की अधिकारियों से काफी बहस भी हुई।
पार्षदों ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे विकास कार्यों के प्रति गंभीर नहीं है, जिस कारण सारे शहर में नगरपालिका के प्रति रोष बना हुआ है। अधिकारियों ने वाइस चेयरमैन व पार्षदों को आश्वासन दिया कि 31 दिसंबर तक वार्ड का निरीक्षण कर विकास कार्यों के टेंडर लगा दिए जाएंगे। जिस पर पार्षदों ने चेतावनी दी कि अगर 31 दिसंबर तक टेंडर नहीं लगे तो वाइस चेयरमैन जोगिंदर नंदा के नेतृत्व में पार्षद नगरपालिका कार्यालय में तालाबंदी कर देंगे। इस मौके पर पार्षद विजय कुमार, गौरव शर्मा, अजय गुप्ता, गुरप्रीत गोपी, गुरविंदर सिंह, प्रतिनिधि करनैल सिंह, रमेश गर्ग, मिट्ठू सैनी, जसवीर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- 31 दिसंबर की चेतावनी के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। विकास कार्यों को लेकर पार्षदों से बातचीत की है और उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द विकास कार्यों के टेंडर लगा दिए जाएंगे।
-पंकज जून, सचिव, नगरपालिका रतिया