फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If AAP government is formed in Haryana, we will guarantee electricity, education, health: Bhagwant

हरियाणा में आप की सरकार बनी तो देंगे बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य की गारंटी : भगवंत

Fri, 06 Sep 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 06 Sep 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
If AAP government is formed in Haryana, we will guarantee electricity, education, health: Bhagwant
जाखल में रैली के दौरान लोगों का अभिवादन करते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान। 
जाखल(फतेहाबाद)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की जनता को पांच गारंटी दे रही है। अगर सरकार बनी तो 24 घंटे बिजली, गरीबों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली, महिलाओं को फ्री बस सेवा, 1000 महीना की सहायता, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन, युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के रिक्त पदों को भरने की गारंटी मिलेगी। आप की सरकार बनने के बाद दिल्ली व पंजाब में इन गारंटी को लागू किया गया है।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को टोहाना विधानसभा क्षेत्र के जाखल शहर की अनाज मंडी में रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष बुधराम भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल निर्दोष हैं, उन्हें बेवजह जेल में डाला गया है। अरविंद केजरीवाल ने जेल में रहते हुए हरियाणा के लिए पांच गारंटियां भेजी हैं। केजरीवाल हरियाणा के लाल हैं। केजरीवाल को अंदर कर सकते हैं, लेकिन केजरीवाल व्यक्ति नहीं सोच है। सोच को अंदर नहीं कर सकते। भगवंत मान ने कहा कि जाखल के साथ ही पंजाब के मूनक और बुढलाडा लगते हैं। हरियाणा और पंजाब की नस्लें और फसलें तो एक ही हैं। मगर, हरियाणा का सिस्टम खराब है, वही समस्याओं की जड़ बना हुआ है। जनता अब इस सिस्टम को बदलने वाली है। भाजपा वालों ने कहा कि डबल इंजन की सरकार है। मगर, एक इंजन खराब हो गया तो उसे बदला दिया। मगर बदला हुआ इंजन भी कोयले वाला लगा दिया है।
विज्ञापन

सीएम मान ने कहा कि पंजाब में आप पार्टी की सरकार द्वारा पचास हजार नौकरियां दी गई है। जब हरियाणा के युवाओं द्वारा यहां के मुख्यमंत्री से नौकरी की मांग की गई तो उन्होंने युवाओं को रूस में सेना में भर्ती होने को कहा, जो बेहद शर्म की बात है। पंजाब में 90 फीसदी परिवारों को प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त दी जा रही है। ऐसे में हरियाणा में सरकार बनने पर यह सुविधा दी जाएगी। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में भी पंजाब सरकार द्वारा बड़ा सुधार किया गया है। यदि हरियाणा में सरकार बनती है तो उन्हें भी यह सुविधा प्राथमिकता से उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आरोप लगाया कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने टोल टैक्स के नाम पर भारी लूट मचा रखी है, जबकि पंजाब के अंदर करीब 18 टोल बैरियर को हटा दिया गया है। चुनाव के समय गैस सिलिंडर के दाम 100 रुपये कम करके लॉलीपॉप दिया गया है। हरियाणा में लोग बिजली के भारी भरकम राशि के बिलों से परेशान हैं। इस मौके पर पंजाब के लहरा से विधायक वीरेंद्र गोयल, टोहाना से वरिष्ठ नेता आदित्य बंसल, संयुक्त सचिव सुखविंदर गिल सहित कई पदाधिकारी व नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed