{"_id":"67c9dd95276c82214504acc7","slug":"if-a-dairy-animal-is-found-in-the-open-it-will-be-sent-to-a-gaushala-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-130303-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डेयरी का पशु खुले में मिला तो भेजा जाएगा गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डेयरी का पशु खुले में मिला तो भेजा जाएगा गोशाला
विज्ञापन
फतेहाबाद की एमसी कॉलोनी में घूमते हुए बेसहारा पशु
फतेहाबाद। जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने शहर में डेयरी संचालकों और गोशाला प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई आवारा पशु शहर में घूमता पाया गया, तो उसे सीधे गोशाला में भेज दिया जाएगा। नगर आयुक्त ने सभी गोशाला संचालकों से भी अपील की कि वे टैग लगे पशुओं को गोशाला में ही रखें और उन्हें बाहर न छोड़ें। इस संबंध में नगर परिषद की ओर से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
पशु टाल पर जमावड़ा मिला तो होगी कार्रवाई :
डीएमसी ने चारा टाल मालिकों को भी निर्देश दिए है कि वे अपने आसपास आवारा पशुओं का जमावड़ा न होने दें। यदि कोई चारा टाल संचालक अपने परिसर में आवारा पशुओं को एकत्रित करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दंडात्मक होगी कार्रवाई :
शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने आम नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे अपने पशुओं को घर पर रखें और उन्हें बेसहारा न छोड़ें। विभाग की ओर से आवारा पशुओं के नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जाएगा और इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर संभावित दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- संजय बिश्नोई, जिला नगर आयुक्त