फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Idea mobile tower caught fire 10 days ago, now CCTV reveals conspiracy, case

10 दिन पहले आइडिया मोबाइल टॉवर में लगी थी आग, अब सीसीटीवी से पता चली साजिश, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Idea mobile tower caught fire 10 days ago, now CCTV reveals conspiracy, case
फतेहाबाद। हिसार रोड पर टोयटा कंपनी के शोरूम के पीछे बने बीटीएस आईडिया कंपनी के टॉवर में 5 दिसंबर को लगी आग अचानक किसी हादसे के कारण नहीं लगी थी। साजिश के तहत आग लगाई गई, जिसका खुलासा पास में स्थित जूतों की फैक्ट्री पर लगे सीसीटीवी से हुआ है। इस सीसीटीवी के आधार पर मामले में एटीसी कंपनी के क्यूआरटी टीम में बतौर सुपरवाइजर तैनात बीघड़ निवासी रविंद्र ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में रविंद्र ने बताया कि 5 दिसंबर को फतेहाबाद में हिसार रोड स्थित बीटीएस आइडिया टॉवर में आग लग गई थी। इसकी सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया था। लेकिन इसके बाद टॉवर के पास स्थित जूतों की फैक्ट्री पर लगे सीसीटीवी को चेक किया गया तो सीसीटीवी से पता चला कि टॉवर में आग लगने से कुछ समय पहले तीन युवक टॉवर की तरफ जाते हुए दिखाई देते हैं और उसके बाद टॉवर में आग लगती हैै। इसके बाद तीनों युवक वापस आकर बाइक पर बैठकर चले जाते हैं। इससे पता चला है कि आग लगी नहीं थी, बल्कि आग साजिश के तहत लगाई गई। आग से आइडिया का नेटवर्क भी ठप हो गया था और करीब 6-7 लाख रुपये का सामान जल गया था। फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed