फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ICU ready with two crores and no handover even after lift testing, entangled in two departments

दो करोड़ से तैयार आईसीयू और लिफ्ट टेस्टिंग के बाद भी हैंडओवर नहीं, दो विभागों में उलझी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
ICU ready with two crores and no handover even after lift testing, entangled in two departments
नागरिक अस्पताल में बंद पड़ी आईसीयू। - फोटो : Fatehabad
दो करोड़ से तैयार आईसीयू और लिफ्ट टेस्टिंग के बाद भी हैंडओवर नहीं, दो विभागों में उलझी
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने आईसीयू तैयार कर टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग को दी, अभी तक नहीं मिली क्लीन चिट
लोक निर्माण विभाग अधिकारी बोले, क्लीन चिट मिलने के बाद होगी हैंडओवर
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में 10 बेड की आईसीयू का निर्माण शुरू हुआ था। दूसरी लहर खत्म होने के बाद तीसरी लहर का पीक आ चुका है लेकिन अभी तक आईसीयू और लिफ्ट हैंडओवर नहीं हुई है। ये लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के बीच अभी तक उलझी हुई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग को दी थी, क्लीन चिट मिलने के बाद हैंडओवर होगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टेस्टिंग पूरी हो चुकी है।
सवाल ये उठ रहा है कि जब टेस्टिंग पूरी हो चुकी है तो अभी तक हैंडओवर क्यों नहीं किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण का कहना है कि टेबल मंगवाई गई है, उनके आने के बाद इसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

---
दो करोड़ से तैयार की गई है आईसीयू :
नागरिक अस्पताल में 10 बेड की आईसीयू का निर्माण दूसरी लहर के पीक में शुरू हुआ था। अब कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का पीक आ चुका है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से नागरिक अस्पताल की दूसरी मंजिल पर सिविल वर्क, ऑक्सीजन पाइप लाइन व बिजली संबंधित काम पूरा किया गया है। विभाग की तरफ से टेस्टिंग के लिए आईसीयू को स्वास्थ्य विभाग को दिया गया। स्वास्थ्य विभाग भी ऑक्सीजन सप्लाई, एयर और वैक्यूम सप्लाई शुरू करके टेस्टिंग पूरी कर चुका है। इसके अलावा यहां पर बेड भी लगाए जा चुके है। लेकिन अधिकारिक रूप से अभी तक आईसीयू शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
25 लाख से लिफ्ट लगी, वोल्टेज पूरी नहीं मिलने से अटकी :
नागरिक अस्पताल में करीब 25 लाख रुपये से लिफ्ट लगाई गई है ताकि गंभीर मरीजों को आसानी से आईसीयू तक ले जाया जा सके। लिफ्ट लग चुकी है और टेस्टिंग भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि वोल्टेज पूरी न मिलने के कारण अभी तक हैंडओवर नहीं की गई है। लिफ्ट को लेकर ईआरडी आनी है, इसके बाद लिफ्ट चलेगी।
---
रतिया-टोहाना में बननी है आईसीयू :
कोरोना संक्रमण को लेकर रतिया और टोहाना में भी आईसीयू बनना प्रस्तावित है। यहां पर 5-5 बिस्तर की आईसीयू बननी है। लेकिन अभी तक इसको लेकर प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। लोक निर्माण विभाग ही यहां पर आईसीयू का निर्माण करेगा।
----
नागरिक अस्पताल को ऑक्सीजन प्लांट से मिलेगी सप्लाई :
नागरिक अस्पताल के वार्ड और इमरजेंसी को भी ऑक्सीजन प्लांट से जोड़ दिया गया है। यहां पर ऑक्सीजन प्लांट से सप्लाई दी जाएगी। नागरिक अस्पताल में 500 एलपीएम का प्लांट लगा है।

---
आईसीयू और लिफ्ट तैयार है। आईसीयू को टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग को दिया गया है ताकि वह जांच कर लें और कोई छोटी-मोटी दिक्कत है तो उसे ठीक किया जा सके। क्लीन चिट मिलने के बाद हैंडओवर कर दी जाएगी।
- रविकांत, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
---
आईसीयू पूरी तरह से तैयार है, सिर्फ कुछ सामान आना है। उसके बाद इसे जल्द ही पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed