फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ice breaker stabbed 11th class student, Gambhir

11वीं के छात्र को बर्फ तोड़ने वाला सूआ घोंपा, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ice breaker stabbed 11th class student, Gambhir
रतिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के गेट पर कुछ छात्रों ने ढाणी बिलासपुर निवासी 11वीं कक्षा के छात्र यादविंद्र सिंह के पेट व सिर में बर्फ तोड़ने वाले औजार से हमला कर दिया। घायल छात्र को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। घायल छात्र के बयान के बाद ही हमलावर छात्र के बारे में जानकारी मिल पाएगी। घायल छात्र यादविंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब मैं गेट से निकल रहा था तो उसी समय 10-12 छात्रों ने मुझ पर हमला कर दिया। हमलावर छात्रों के हाथ में बर्फ तोड़ने जैसी नुकीली चीज थी जिससे हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट करते हुए सिर व पेट में सुआ घोंप दिया और वह मौके पर वहीं गिर गया। हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता छात्र ने आशंका जताई है कि स्कूल में कुछ दिन पहले कुछ छात्रों के साथ हुई मामूली कहासुनी के चलते उक्त हमला किया गया है। थाना प्रभारी रुपेश चौधरी ने बताया कि छात्र को नागरिक अस्पताल से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। पुलिस अग्रोहा मेडिकल छात्र के बयान दर्ज करने जाएगी। बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed