{"_id":"638f7fa0ba7c6306363be9cc","slug":"i-will-try-to-give-rs-5100-pension-to-elderly-people-by-2024-dushyant-chautala-fatehabad-news-hsr6490250146","type":"story","status":"publish","title_hn":"2024 तक बुजुर्गों को 5100 रुपये पेंशन देने का प्रयास करूंगा : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2024 तक बुजुर्गों को 5100 रुपये पेंशन देने का प्रयास करूंगा : दुष्यंत
विज्ञापन
फतेहाबाद में डॉ.वीरेंद्र सिवाच व उनके परिवार के साथ उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि 2024 तक प्रदेश के बुजुर्गों को 5100 रुपये पेंशन दिलाने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। भाजपा व जजपा के गठबंधन के समय कॉमन मिनिमम कार्यक्रम बने थे, उनमें यह एजेंडा भी शामिल था।
उपमुख्यमंत्री मंगलवार को हेलीकॉप्टर में सवार होकर फतेहाबाद में जजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिवाच के बेटे की शादी के समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह व संगठन सचिव राजेंद्र लितानी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में हेलीपैड पर ही पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को यात्रा के बजाय संगठन पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तो प्रदेश प्रभारी बदला गया है। विधानसभा चुनाव से पहले तक प्रदेशाध्यक्ष भी बदला जाएगा। गुजरात चुनाव व दिल्ली के एमसीडी चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा।
सोनीपत में हुई अनियमितता में की है कार्रवाई
शराब घोटाले से संबंधित मीडिया के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सोनीपत में दो लाइसेंसीज एल13 में ओवर सप्लाई दर्शाई गई थी। ओवर सप्लाई में यह पता चला कि जितने कोटे की अनुमति दी गई, उससे ज्यादा शराब थी। एक्साइज की चोरी हुई थी। इसके लिए रिकवरी के निर्देश दिए गए हैं। 70 फीसदी रिकवरी हो गई। डीईटीसी व इंस्पेक्टर दोषी थे, उनको तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है। एक्ससाइज एवं टैक्सेशन कमिश्नर की अध्यक्षता में जांच कमेटी भी बना दी गई है। जो दोषी थे, उनको सजा पूरी मिलेगी।