फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Hurt student jumps into canal after threatening to make obscene video viral on social media

दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी तो आहत छात्रा नहर में कूदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hurt student jumps into canal after threatening to make obscene video viral on social media
भूना (फतेहाबाद)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की छात्रा से युवक ने दुष्कर्म किया। युवक ने छात्रा को घटना के बारे में किसी को बताने पर उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इससे आहत छात्रा ने सोमवार को भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। छात्रा की नहर की पटरी पर चप्पल और नहर में दुपट्टा मिला है। गोताखोर छात्रा की तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के चाचा ने बताया कि उसकी भतीजी एक कॉलेज में बीए की छात्रा है। उसे 28 अगस्त को उसकी भतीजी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी थी। उसने बताया था कि 27 अगस्त की सुबह नौ बजे घर से कॉलेज में जा रही थी। गांव के ही जलघर के पास गांव का युवक बाइक से आया। युवक ने छात्रा को बताया कि नौकरी के लिए नियुक्ति निकली हुई है। उसे फार्म भरना है। वह उकलाना जा रहा है। युवक ने छात्रा को भी फार्म भरने के लिए सहमत कर लिया।
विज्ञापन

छात्रा मोटरसाइकिल से युवक के साथ चली गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी युवक छात्रा को लेकर एक होटल के पास पहुंच गया। आरोपी ने छात्रा से कहा कि आप बाहर रुक जाओ, मैं फार्म भरके आता हूं। कुछ देर बाद वह आया और उसे होटल में ले गया। होटल में युवक ने छात्रा को पानी में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया और वह बेहोश हो गई। आरोप है कि युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना ली और घर पर बताने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सोमवार की सुबह चार बजे छात्रा घर से गायब हो गई। परिजन उसकी तलाश में जुट गए। भाखड़ा नहर की पटरी पर छात्रा की चप्पल दिखाई दी। कुछ ही दूरी पर नहर के पानी में बहता हुआ दुपट्टा मिला। छात्रा के नहर में छलांग लगाने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएचओ कुलदीप सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया। शाम तक छात्रा की तलाश जारी है।

छात्रा के नहर में कूदने की सूचना मिलते ही उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। गोताखोरों की टीम को भाखड़ा नहर में लगाया है। लोहे के जाल पुल पर लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस छात्रा की तलाश में लगी हुई। छात्रा के मिलने के बाद ही आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी, भूना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed