{"_id":"6a5134c903b8685243023adc","slug":"human-torso-found-in-kalpana-chawla-park-head-and-legs-missing-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-157174-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कल्पना चावला पार्क में मिला मानव धड़, सिर और पैर गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कल्पना चावला पार्क में मिला मानव धड़, सिर और पैर गायब
Fri, 10 Jul 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। शहर के रेलवे रोड स्थित कल्पना चावला पार्क में शुक्रवार को फव्वारों के पास गंदगी के बीच एक मानव धड़ मिला है। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शी नवजोत ढिल्लों ने बताया कि शव काफी पुराना लग रहा है। शव का सिर और पैर गायब हैं केवल धड़ का हिस्सा दिखाई दे रहा है। दुर्गंध और सड़न के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने धड़ को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पार्क से एक शव बरामद हुआ है। इसका सिर और पैर नहीं है।