{"_id":"5e3322d88ebc3e4b2e5e299f","slug":"human-chain-formed-to-cancel-caa-nrc-npr-fatehabad-fatehabad-news-rtk5398322121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए, एनआरसी, एनपीआर रद्द करने को लेकर बनाई मानव श्रृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए, एनआरसी, एनपीआर रद्द करने को लेकर बनाई मानव श्रृंखला
विज्ञापन
फतेहाबाद में सीएए, एनआरसी, एनपीआर रद्द करने को लेकर मानव श्रृंखला बनाते कार्यकर्ता।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जन एकता जन अधिकार आंदोलन के आह्वान पर सीएए, एनआरसी और एनपीआर को रद्द करने, देश के धर्मनिरपेक्ष चरित्र और संविधान को बचाने को लेकर महात्मा गांधी के 72वें शहादत दिवस पर लाल बत्ती चौक से बस स्टैंड तक तक मानव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला के दौरान लोगों ने नारेबाजी भी की। मानव श्रृंखला से पहले अंबेडकर पार्क में जनसभा की गई। जनसभा की अध्यक्षता रामस्वरूप ढाणी गोपाल और संचालन विष्णुदत्त शर्मा ने किया।
जनसभा में एडवोकेट देवीलाल ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 14 तथा अन्य कई अनुच्छेदों का सरासर उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सीएए, एनपीआर तथा एनआरसी की प्रक्रिया बहुत जटिल है जो नोटबंदी से ज्यादा कष्टपूर्ण और खर्चीली है। जैसे नोटबंदी का उद्देश्य काला धन निकालने का बताया था जो गरीबों को परेशानी देकर भी नहीं निकाला गया उसी तरीके से इस प्रक्रिया में गरीब, आदिवासी, अल्पसंख्यक, दलित, महिलाएं व पिछड़े वर्ग बर्बाद होकर रह जाएंगे और परिणाम भी कुछ नहीं निकलेगा।
संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई तथा संविधान बचाने की शपथ ली गई। उसके बाद जन एकता, जन अधिकार मंच से सरकार की उपरोक्त प्रक्रिया रद्द करने की मांग की। जनसभा को छत्रपाल सिंह किसान सभा, रामचंद्र सहनाल जिला पार्षद, ओमप्रकाश अनेजा, मुकेश, गगनदीप कौर, मदन सिंह, अजीत माजरा संयोजक जन अधिकार मंच, मोहनलाल नारंग संयोजक नागरिक अधिकार मंच, जसवंत कौर महिला समिति, भगवंत सेठी शहीद भगत सिंह लाइब्रेरी, विनोद कक्कड़ संयोजक शहीद यादगार समिति, सुरजीत दुसाद जिला सचिव सर्व कर्मचारी संघ, बेगराज जिला प्रधान सेंट्रल ट्रेड यूनियन, विजय सिंह जाखड़, विष्णु दत्त शर्मा, पवन, मनजीत, अमित स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, सतबीर, मास्टर राजपाल भारत की जनवादी नौजवान सभा से भी संबोधित किया।