फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   htet, exam, teacher, security, fatehabad

एचटेट : अंगूठी और बालियां पहनकर पहुंचीं महिला परीक्षार्थी, सुरक्षाकर्मियों से बहस

Sat, 16 Nov 2019 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
htet, exam, teacher, security, fatehabad
एचटेट के दौरान केंद्रों पर परीक्षा देते परीक्षार्थी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। एचटेट के लेवल तीन के लिए शनिवार शाम को परीक्षा हुई। परीक्षा से पहले सुरक्षा जांच के दौरान कई महिला परीक्षार्थी सुरक्षाकर्मियों से उलझती दिखीं। हालांकि बोर्ड और जिला प्रशासन की ओर से पहले ही एलान कर दिया गया था कि इस बार एचटेट के दौरान महिला परीक्षार्थियों को महज सिंदूर, बिंदी और मंगलसूत्र के साथ ही अंदर जाने की इजाजत होगी। इसके बावजूद अनेक महिला परीक्षार्थी अंगूठियां, बालियां, नोजपिन व हाथों में चूड़ियां पहनकर सेंटर पहुंच गईं और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गेट पर ही रोक कर बैरंग लौटा दिया। इस बात पर कई सेंटर्स में महिला परीक्षार्थियों और सेंटर अधिकारियों के बीच बहस भी हुई।
विज्ञापन

शनिवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को नकल रहित, पारदर्शिता सहित करवाने के लिए जिला में नियुक्त किए गए संयोजक एवं उपमंडलाधीश सुरजीत सिंह नैन की देखरेख में खजाना कार्यालय से प्रश्न पत्रों के सील्ड ट्रंक/ट्रंकों के वितरण व परीक्षा केंद्रों तक व्यापक सुरक्षा के बीच पहुंचाए गए। इस अवसर पर उपमंडलाधीश सुरजीत सिंह नैन ने बताया कि जिले में कुल 10888 परीक्षार्थी दोनों दिन परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि लेवल 3 (पीजीटी लेक्चरर) के लिए 3365, लेवल 2 (टीजीटी टीचर क्लास) के लिए 4082 तथा लेवल 1 (प्राइमरी टीचर) के लिए 3441 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

नवविवाहिताओं को चूड़ा पहनने की नही मिली इजाजत
इस बार एचटेट के दौरान कई नवविवाहिताएं भी परीक्षा देने शहर के अंदर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचीं। नवविवाहिताओं के चूड़े पर इस बार स्थिति साफ नहीं थी, लेकिन शुक्रवार शाम आए निर्देशों में स्पष्ट कहा गया था कि विवाहिताओं को महज बिंदी, मंगलसूत्र एवं सिंदूर की ही परमिशन होगी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने चूड़ा डाले हुए लड़कियों को भी चूड़ा उतारने को कहा। पहले तो कई सेंटरों पर इस बात को लेकर नवविवाहिताओं ने सुरक्षाकर्मियों से बहस की। लेकिन जब बहस के बाद भी उनकी नहीं चली तो मजबूरन उनको अपना चूड़ा उतारना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला परीक्षार्थियों ने अंदर दिया पेपर, बाहर परिजनों ने संभाले पर्स
एचटेट लेवल वन की परीक्षा के दौरान महिला परीक्षार्थियों के साथ साथ उनके परिजनों के लिए भी बाहर रुकना किसी परीक्षा से कम नहीं था। पूरे परीक्षा समय के दौरान उनके साथ आए परिजनों ने महिला परीक्षार्थियों का सामान पकड़ कर रखा तो किसी-किसी ने अपने बच्चों को गोद में उठाए रखा। स्थानीय एमएम कालेज के बाहर एक महिला परीक्षार्थी के साथ आए एक बुजुर्ग जमीन पर बैठ गए और समय व्यतीत करने के लिए परीक्षार्थी की छोड़ी गई किताब में ही मगन हो गए।
बारिश के चलते समय से पहले अंदर भेजे गए परीक्षार्थी
गर्ल्स कालेज, एमएम कालेज, सहित कई परीक्षा केंद्रों पर इस बार एचटेट देने वाले परीक्षार्थियों की लंबी कतारें देखने को मिली। हालांकि शनिवार दोपहर को अचानक बारिश के चलते कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को समय से पहले स्कूल के अंदर शेड के नीचे बिठा दिया गया। हालांकि उन्हें मेन बिल्डिंग में इंट्री पूरी जांच पड़ताल के बाद ही दी गई।

वर्जन
‘कई सेंटरों पर परीक्षार्थियों की सुरक्षाकर्मियों से बहस की सूचनाएं मिली हैं लेकिन लोगों को भी ये सोचना चाहिए कि ये नियम जिलास्तर पर नहीं बनाए गए हैं। ये नियम सरकार की ओर से बनाए गए हैं और हम बस यहां इनकी पालना कर रहे हैं। कई दिनों से अखबारों में सूचनाएं आ चुकी हैं कि अंगूठी-चेन आदि प्रतिबंधित हैं, लेकिन फिर भी लोग लेकर साथ जाना चाहते हैं।
विजय प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed