{"_id":"638cd94edc7a7f36c11312f7","slug":"htet-6746-candidates-appeared-for-the-exam-in-two-sessions-fatehabad-news-hsr648830267","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट : दो सत्रों में 6746 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट : दो सत्रों में 6746 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
फतेहाबाद में एचटेट को लेकर जांच करते हुए कर्मचारी।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से रविवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल दो (टीजीटी) और लेवल एक(जेबीटी) का आयोजित की गई। दोनों सत्र की परीक्षा में 7833 अभ्यर्थियों में से 6746 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। सुबह के सत्र में टीजीटी की परीक्षा 18 केंद्रों पर हुई जिसमें 5606 में से 4755 अभ्यर्थी पहुंचे जबकि शाम के सत्र में लेवल दो (जेबीटी) की परीक्षा 8 केंद्रों पर हुई जिसमें 2227 में से 1990 अभ्यर्थी पहुंचे।
परीक्षा को लेकर पूरी तरह से सख्ती रही। पांच चरणों में जांच के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर अनुमति मिली। महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने को लेकर ज्यादा दिक्कत हुई। महिला अभ्यर्थी नोज पिन और बालियां न उतरने पर अंदर जाने के लिए बार-बार अनुमति मांगती रही लेकिन नहीं जाने दिया। बालियां और नोज पिन उतरवाने के बाद ही अंदर जाने दिया गया। एचटेट परीक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से पूरी तरह से सख्ती रही। केंद्र के अंदर जाने के लिए अभ्यर्थियों को पांच चरणों में जांच करवानी पड़ी, इसके बाद उन्हें एंट्री मिली। मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों के पुलिसकर्मियों ने एडमिट कार्ड जांचे। इसके बाद मेटल डिटेक्टर से जांच की गर्द इसके बाद एडमिट कार्ड के साथ फोटो हुई और फिर बाई आंख की बायोमेट्रिक की गई।
एचटेट लेवल दो में ये रही अभ्यर्थियों की स्थिति
परीक्षा केंद्र अभ्यर्थी पहुंचे अनुपस्थित रहे
अपेक्स पब्लिक स्कूल 274 36
बाल भारती इंटरनेशनल स्कूल 284 26
महिला महाविद्यालय खंड ए 274 36
महिला महाविद्यालय खंड बी 279 31
क्रिसेंट कॉलेज खंड ए 281 29
क्रिसेंट कॉलेज खंड बी 284 26
डेफोडिल्स स्कूल 287 23
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल 237 43
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल 280 30
एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन 277 33
स्प्रिंग बेल्स स्कूल 278 32
महाराजा अग्रसैन स्कूल 278 32
एमएम पीजी कॉलेज खंड ए 277 33
एमएम पीजी कॉलेज खंड बी 285 25
पायनियर स्कूल 284 26
डीएवी पब्लिक स्कूल खंड ए 276 34
डीएवी पब्लिक स्कूल खंड बी 229 46
स्कॉलर्स स्कूल 91 10
एचटेट लेवल दो में ये पहुंचे अभ्यर्थी
परीक्षा केंद्र पहुंचे अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे
अपेक्स पब्लिक स्कूल 262 48
बाल भारती इंटरनेशनल स्कूल 282 28
महिला महाविद्यालय खंड ए 280 30
महिला महाविद्यालय खंड बी 286 24
क्रिसेंट कॉलेज खंड ए 282 28
क्रिसेंट कॉलेज खंड बी 278 32
डेफोडिल्स स्कूल 228 31
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल 92 16
दोपहर को परीक्षा के बाद लगा जाम
एचटेट लेवल दो की परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे हुई। परीक्षा खत्म होने के बाद हिसार-सिरसा रोड पर जाम लग गया। इसी दौरान लेवल एक के अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचने लगे। जिले में रतिया, टोहाना, भूना, जाखल व भट्टू क्षेत्र से अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
परिजनों संभाला बच्चे तो महिलाओं ने दी परीक्षा
एचटेट लेवल एक और दो की परीक्षा को लेकर गृह जिला में ही सेंटर बनाए गए, अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ा। हालांकि छोटे बच्चों को लेकर महिला अभ्यर्थी और उनके परिजन परेशान दिखे। दूसरे खंडों से महिला अभ्यर्थी यहां पर परीक्षा देने के लिए आई हुई थी उनके साथ छोटे बच्चे भी थी। महिला अभ्यर्थी के अंदर जाने बाद बाहर उनके पिता, दादी संभालते हुए नजर आए।
जैमर से नेटवर्क हुआ गायब, दिनभर परेशान हुए लोग:
जिला मुख्यालय में एचटेट को लेकर 18 केंद्र बनाए गए। नकल रोकने के लिए इन केंद्रों में जैमर लगाए गए थे, जिनकी रेंज आसपास के क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क को प्रभावित कर रही थी। कई जगहों पर एक साथ दो-दो केंद्र होने के कारण ज्यादा दिक्कत रही। जैमर के कारण के परीक्षा केंद्र के आसपास के क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क नहीं आया। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
कोट
जिला मुख्यालय में आयोजित हुई एचटेट शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। बायोमेट्रिक को लेकर रविवार को कोई दिक्कत नहीं आई है।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।

फतेहाबाद में एचटेट की परीक्षा देते हुए अभ्यर्थी।- फोटो : Fatehabad